कानपुर में उप्र प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कुछ समय पहले डायलिसिस के लिए फर्रुखाबाद निवासी महिला को खून दिया था। इस मामले में सऊदी अरब की राजकुमारी और समाज सेविका हिंड अलकसीमी ने ट्वीट कर तारीफ की है। ट्वीट में कहा है कि क्या यही है वो भारत जिसको हमेशा पढ़ा।

फर्रुखाबाद के सैनिक परिवार की 55 वर्षीय शहाना बेगम की दोनों किडनियां खराब हैं। डायलिसिस के लिए उनको कानपुर एयर फोर्स हॉस्पिटल कैंट आना था। डायलिसिस से पहले खून की आवश्यकता थी।

पति निसार खान व उनके बेटे शैजी खान ने कई लोगों से रक्तदान की मांग की, लेकिन उम्मीद पूरी नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने अपनी स्थिति का हवाला कानपुर कैंट क्षेत्र में रहने वाले उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नेता अभिमन्यु गुप्ता से अपनी तकलीफ बताई।

कहा कि कानपुर में जान-पहचान का कोई शख्स खून देने को राजी नहीं है। उनकी बात सुनकर अभिमन्यु इंसानियत के नाते रक्तदान के लिए तैयार हो गए और 27 अप्रैल को उन्होंने खून देकर मुस्लिम महिला की जान बचाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here