शेयर मार्केट LIVE: दिन के टॉप से सेंसेक्स 927 और निफ्टी 261अंक नीचे फिसला, अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट

  • BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 173 लाख करोड़ रुपए के पर पहुंचा
  • निफ्टी में कोटक बैंक और आयशर मोटर के शेयरों में 3-3 फीसदी की गिरावट

बढ़त के साथ खुले बाजार में भारी बिकवाली है। दिन के टॉप से BSE सेंसेक्स 927 अंक नीचे 43,898.38 पर और निफ्टी 261.50 अंक नीचे 12,884.35 पर कारोबार कर रहा है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,825.37 और निफ्टी ने 13,145.85 के स्तर को टच किया। बाजार की गिरावट को बैंकिंग और आईटी शेयर लीड कर रहे हैं। निफ्टी आईटी इंडेक्स में 353 और बैंकिंग इंडेक्स में 460 अंकों की गिरावट है। बाजार में गिरावट के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी 175 लाख करोड़ रुपए से घटकर 173 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है।

अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट

BSE में अडाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट है। अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 5% नीचे कारोबार कर रहा है। अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर 4% और अडाणी गैस के शेयर 3 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। अडाणी इंटरप्राइजेज का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, अडाणी पावर और अडाणी पोर्ट के शेयरों में भी हल्की गिरावट है।

स्टॉक्स अपडेट

निफ्टी में कोटक बैंक और आयशर मोटर के शेयरों में 3-3 फीसदी की गिरावट है। भारती एयरटेल, सन फार्मा और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी 2-2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। वहीं, ओएनजीसी के शेयर में 5% की बढ़त है। गेल का शेयर भी 3% नीचे कारोबार कर रहा है। SBI लाइफ और कोल इंडिया के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। सुबह BSE सेंसेक्स 226.71 अंक ऊपर 44,749.73 पर और निफ्टी 74.85 अंक ऊपर 13,130 पर खुला था।

एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 131 अंक ऊपर 26,296 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स भी 56 अंकों की बढ़त के साथ 26,645 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1% की गिरावट के साथ 3,365 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

भारी विदेशी निवेश और ग्लोबल मार्केट में तेजी के चलते कल BSE सेंसेक्स 445.87 अंक ऊपर 44,523.02 पर और निफ्टी 128.70 अंक ऊपर 13,055.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। हालांकि, कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 44,601.63 और निफ्टी ने 13,079.10 को टच किया। इंट्राडे के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह सर्वोच्च स्तर है। इससे पहले 23 नवंबर को सेंसेक्स ने 44271 को और निफ्टी ने 18 नवंबर को 12,948.85 के स्तर को टच किया था। निफ्टी में अडाणी पोर्ट और एक्सिस बैंक के शेयरों में 4-4 फीसदी की तेजी रही। एचडीएफसी और टाइटन के शेयर भी 1-1 फीसदी नीचे बंद हुए थे।

अमेरिकी के बाजारों में रही तेजी

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में डाउ जोंस इंडेक्स 1.54% की बढ़त के साथ 454.97 अंक ऊपर 30,046.20 पर बंद हुआ था। इंडेक्स पहली बार इस स्तर पर बंद हुआ है। नैस्डैक इंडेक्स भी 1.31% की तेजी के साथ 12,036.80 पर बंद हुआ था। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 57.82 पॉइंट ऊपर 3,635.41 पर बंद हुआ था।

यूरोप के बाजारों में भी बढ़त

यूरोपियन मार्केट में भी शानदार बढ़त दर्ज की गई। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.55% ऊपर 6,432.17 पर बंद हुआ था। मंगलवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स 165.47 अंक ऊपर 13,292.40 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स भी 1.21% की बढ़त के साथ 5,558.42 पर बंद हुआ था।

SHARE MARKET LIVE UPDATE

02:13 PM BSE सेंसेक्स 608.70 अंक नीचे 43,914.32 पर और निफ्टी 169.85 अंक नीचे 12,885.30 पर कारोबार कर रहा है।

02:11 PM BSE सेंसेक्स में शामिल 30 में से 26 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है। कोटक बैंक का शेयर 3% नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं, सरकारी कंपनी ओएनजीसी का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।

01:29 PM सेंसेक्स 159.03 अंक नीचे 44,363.99 पर और निफ्टी 39.25 अंक नीचे 13,015.90 पर कारोबार कर रहा है।

01:28 PM निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में 3.73% की बढ़त है। इंडेक्स में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 8% ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, J&K बैंक का शेयर 8% नीचे कारोबार कर रहा है।

01:25 PM BSE मेटल इंडेक्स में शामिल 10 में से पांच मेटल कंपनियों के शेयर तेजी और पांच के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।इंडेक्स में सरकारी कंपनी कोल इंडिया का शेयर 2% और सेल का शेयर 1% ऊपर कारोबार कर रहा है।

12:28 PM सेंसेक्स 297.26 अंक नीचे 44,225.76 पर और निफ्टी 83.80 अंक नीचे 12,971.35 पर कारोबार कर रहा है।

12:26 PM निफ्टी आईटी इंडेक्स में 231 अंको की गिरावट है। एलएंडटी इंफोटेक के शेयर में 5% की गिरावट है। माइंडट्री, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी 1-1 फीसदी की गिरावट है।

12:23 PM BSE ऑयल एंड गैस इंडेक्स में शामिल 10 में से छह कंपनियों के शेयरों में गिरावट और चार के शेयरों में तेजी है। इंडेक्स में सरकारी कंपनी ओएनजीसी का शेयर 4% ऊपर कारोबार कर रहा है।

11:23 AM निफ्टी के टॉप लूजर स्टॉक्स; आयशर मोटर, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर 2-2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोर्स - NSE

सोर्स – NSE

11:02 AM BSE सेंसेक्स 139.89 अंक नीचे 44,336.67 पर और निफ्टी 37.80 अंक नीचे 13,017.35 पर कारोबार कर रहा है।

10:22 AM BSE सेंसेक्स 95.32 अंक ऊपर 44,618.34 पर और निफ्टी 34.05 अंक ऊपर 13,089.20 पर कारोबार कर रहा है।

09:37 AM BSE सेंसेक्स 258.78 अंक ऊपर 44,781.80 पर और निफ्टी 73.45 अंक ऊपर 13,128.60 पर कारोबार कर रहा है।

09:36 AM BSE में इंडियन ओवरसीज बैंक का शेयर 12% ऊपर कारोबार कर रहा है।

09:35 AM BSE बैंक इंडेक्स में शामिल 10 में से 9 बैंकों के शेयरों में तेजी है। वहीं, कोटक बैंक का शेयर हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

09:33 AM सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 9 के शेयरों में गिरावट है। इंडेक्स में ओएनजीसी का शेयर 5% ऊपर कारोबार कर रहा है।

सोर्स -BSE

सोर्स -BSE

09:15 AM BSE सेंसेक्स 226.71 अंक ऊपर 44,749.73 पर और निफ्टी 74.85 अंक ऊपर 13,130 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here