देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या अब तक भारत में सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46,433 हो गई है। जिसमें 32,138 सक्रिय हैं, 12,727 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज राजस्थान में 38 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

सूरत से ओडिशा लौटा एक युवक कोरोना संक्रमित
ओडिशा के गंजाम जिले में सूरत से लौटा एक 18 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे सरकार की ओर से चल रहे क्वारंटीन केंद्र में रखा गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 170 हो गई है। सूचना और जनसंपर्क विभाग, ओडिशा ने यह जानकारी दी।

राजस्थान में 38 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 3099 हुई
राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में आज सुबह नौ बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 38 नए मामले सामने आए हैं और पांच की मौत हुईं हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 3099 हो गई है, जिसमें 1577 सक्रिय मामले और 82 मौतें शामिल हैं।

भारत में संक्रमितों की संख्या 46433 हुई
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है। यह संख्या अब तक भारत में सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 46,433 हो गई है। जिसमें 32,138 सक्रिय हैं, 12,727 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here