शुक्रवार को देर शाम आई रिपोर्ट में अमेठी जिले के 36 लोग कोविड 19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस प्रकार संक्रमित लोगों की संख्या 99 हो गई है। सभी संक्रमितों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

जिले में शुक्रवार की सुबह जहां 8 लोगों के संक्रमण मुक्त होने की सूचना आई वहीं देर शाम 36 सैंपल पॉजिटिव अा गए। इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। संक्रमित लोगों में सभी की ट्रैवल हिस्ट्री है। डीएम अरुण कुमार ने बताया कि जनपद अमेठी के कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को पूर्व में L1 कोविड हास्पिटल, बाराबंकी में भर्ती किया गया था, जिनमें से 8 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। अब जनपद में कुल डिस्जार्ज मरीजों की संख्या 26 है। जबकि 36 नए लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इस प्रकार  वर्तमान में एक्टिव केस 99 हो गए हैं।दिल्ली से आई एक महिला संक्रमित थी। यहां फिर से उसकी सेंपलिंग कराई गई थी। उसकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई है। सभी को इलाज के लिए एल वन अस्पताल भेजा जा रहा है। क्षेत्रों को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत सील कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here