मथुरा में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को एसएसपी, क्षेत्राधिकारी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। वहीं जिले में 49 और नए केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनपद में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1018 हो गई है।

बुधवार को एसएसपी, सीओ रिफाइनरी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं झिकिन गांव से 53 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा रिफाइनरी से 47 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। अडुकी की 58 वर्षीय महिला, मिठोली के 37 वर्षीय व्यक्ति, केसीआर टाउन के 43 वर्षीय व्यक्ति, छत्ता बाजार की 56 वर्षीय महिला, ऑफिसर कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला, गोवर्धन की 52 वर्षीय महिला भी संक्रमित मिलीं।

फरह की 12 वर्षीय बालिका, 22 वर्षीय युवती,  26 वर्षीय महिला, जैंत का 12 वर्षीय बालक, श्रीजी हाइट का 31 वर्षीय व्यक्ति, राया का 22 वर्षीय युवक, कोटवन का 54 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव मिला।

बुधवार को आई रिपोर्ट में गत आश्रम टीला का 35 वर्षीय व्यक्ति, जैत का 60 वर्षीय वृद्ध,  42 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय बालिका, नौहझील का एक वर्षीय मासूम, 24 वर्षीय महिला, 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई छाता का 70 वर्षीय वृद्ध, 66 वर्षीय व्यक्ति, टोमुला धाम का 25 वर्षीय व्यक्ति, राधा पुरम का 14 वर्षीय बालक,  55 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति, हरी नगर से 20 वर्षीय युवक, राधापुरम का चार वर्षीय बालक, आठ वर्षीय बालिका, 32 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला, सौंख रोड का 52 वर्षीय व्यक्ति, राधापुरम का चार वर्षीय बालक, कृष्णापुरम कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

चौमुहां का 14 वर्षीय बालक, शेरगढ़ का 68 वर्षीय महिला, मदन विहार का 61 वर्षीय व्यक्ति, शेरगढ़ की 30 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय महिला और वृंदावन गेट की 48 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई।

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों के संपर्क में आने वालों की सूची बनाने में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here