कानपुर शहर में कोरोना संक्रमण को बढ़ता देख अब हॉटस्पॉट की ज्योग्राफिकल इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) मैपिंग कराई जा रही है। इससे सिर्फ एक क्लिक पर पब्लिक को हॉटस्पॉट की जानकारी मिल जाएगी।

एसपी पश्चिम डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि फिलहाल 41 हॉटस्पॉट हैं। अल-अलग इलाकों से नए मरीज आने पर कई हॉटस्पॉट प्रस्तावित हैं। पश्चिम क्षेत्र के 12 हॉटस्पॉट की गूगल मैपिंग ट्रायल के तौर पर हो चुकी है। सभी हॉटस्पॉट की गूगल मैपिंग होते ही एक क्लिक पर नक्शे के साथ पता चल जाएगा कि हॉटस्पॉट में कितने पॉजिटव केस हैं, पहला केस कब मिला, कितना इलाका और कौन-कौन सी रोड ब्लॉक हैं। इससे शहर के लोगों को सहूलियत मिलेगी। कई बार हॉटस्पॉट की जानकारी नहीं होने पर लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। अफसर भी आसानी से शहर के हालात का जायजा ले सकेंगे।

स्मार्ट सिटी के कंट्रोलरूम से जोड़ा जाएगा
एसपी पश्चिम ने बताया कि स्मार्ट सिटी के कंट्रोलरूम से इस व्यवस्था को जोड़ा जाएगा। इस पर पल-पल कोरोना मरीजों और क्षेत्र की संख्या अपडेट होगी। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पब्लिक को एहतियात बरतने में भारी राहत मिलेगी।

-डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम बताते हैं कि जीआईएस मैपिंग के बाद गूगल पर सिर्फ कानपुर के हॉटस्पॉट लिखते ही सभी हॉटस्पॉट सामने आ जाएंगे। इससे सील एरिया, ब्लॉक रास्ते समेत अन्य जानकारी किसी को कहीं से और कभी भी मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here