कोरोना वायरस संकट के कारण विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने वंदे भारत मिशन चला रही है। इस मिशन के तहत अब तक विदेशों में फंसे 817 लोगों को वापस लाया जा चुका है। गुरुवार को विदेशों में फंसे 325 भारतीय नागरिक को गया लाया गया। वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत में फंसे 155 भारतीयों को जजीरा एयरवेज की फ्लाइट जे 9 1425 अपराह्न 3 बजे गया एयरपोर्ट उतरी। जबकि बंगलादेश में फंसे बिहार के 170 नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की फ्लाइट शाम 6:40 बजे गया पहुंची।

एयरपोर्ट पर मगध प्रमंडल के कमिश्नर असंगबा चुबा आओ ने अप्रवासी नागरिकों को किट देकर स्वागत किया। हवाई जहाज से उतरने के बाद सभी यात्रियों की स्क्रीनिंग की गयी। इसके बाद सभी बोधगया के होटल में लाया गया। सरकारी नियमों के अनुसार इनलोगों को 14 दिन का कोरेण्टाइन अवधि पूरा करना होगा। विदेश से आने वाली फ्लाइटों के लैंडिंग के लिए बिहार में गया एयरपोर्ट को चयन किया गया है। विदेशों में फंसे भारतीयों के लाने का सिलसिला 18 मई से शुरू है। अबतक यूके 41, ओमान 132 और कतर 146, किर्गिस्तान से 127, म्यांमार से 45, कुवैत से 155, ढ़ाका से 170 तथा कुल अबतक 817 अप्रवासी भारतीय नागरिक बिहार पहुंचे हैं। यहां आने के बाद उन्हें बोधगया के होटल में 14 दिन के कोरेंटाइन में रखा जा रहा है। उसके बाद ही उन्हें अपने घर जाने की दिया जाएगा। भारतीयों को विदेश से लाने के लिए भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया उड़ानों का संचालन किया हैं

म्यांमार के 67 नागरिक लौटे अपने देश
भारत में फंसे म्यांमार के 67 नागरिकों को गुरुवार को वापस उनके देश भेजा गया। विदेशी नागरिकों को ले जाने के लिए म्यांमार इंटरनेशनल एयरवेज का विमान गया पहुंचा था। एयरपोर्ट सभी विदेशी यात्रियों को मेडिकल जांच की गई। इसके बाद ही प्लेन में जाने की अनुमति दी गई। गौरतलब हो कि बुधवार को भी म्यांमार एयरवेज के एक विमान से 78 विदेशी नागरिक वापस अपने देश गए थे। म्यांमार के 22 नागरिक अब भी यहां फंसे हैं। ये लोग भी बुधवार को वापस होने वाले थे। लेकिन दिल्ली पुलिस के लुक आउट नोटिस जारी होने के कारण इनसभी 22 नागरिकों को जाने से रोक दिया गया। फिलहाल इन्हें बोधगया में रखा गया है। अब इन्हें दिल्ली भेजा जाएगा। वहां जांच होने के बाद वे अपने देश लौट सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here