उत्तर प्रदेश की शो विंडो गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) 521 कोरोना मरीजों के साथ राज्य में दूसरे नंबर पर है। यहां से अधिक कोरोना संक्रमित आगरा में 916 हैं। कोरोना के बढ़ते केस को लेकर प्रशासन और प्रदेश सरकार दोनों ही गंभीर हैं और इससे ही दिल्ली और नोएडा के बीच बॉर्डर को भी नहीं खोला जा सका है। वहीं, अपने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा देश के 14 राज्यों में सामने आये मरीजों से भी ज्यादा है।

डीएम सुहास एल वाई ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ही जिले में कोरोना के 42% से अधिक मामलों में संक्रमण का कारण दिल्ली है। इससे उन्होंने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद निर्णय लिया कि दिल्ली बॉर्डर को अभी नहीं खोला जाएगा। क्योंकि दिल्ली बॉर्डर के खोलते ही यहां पर संक्रमण के और तेजी से फैलने का खतरा है। यहां पर कोरोना संक्रमित मरीजों की सही होने की दर भी 70 प्रतिशत से अधिक है।

नोएडा में बुधवार को 25 और मरीज कोरोना से संक्रमित पाए गए। इनको मिलाकर जिले में कुल मरीजों की संख्या 521 हो गई है। जिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर सहित छह स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना संक्रमण से पीड़ित मिले हैं। महिला डॉक्टर दिल्ली की हैं। लिहाजा उन्हें इस जिले के मरीजों में शामिल नहीं किया गया है।

32 मरीज दूसरे जिले और राज्यों के
नोएडा में जांच कराने के बाद पॉजिटिव आने वाले 32 मरीज दूसरे जिले और राज्यों के हैं। इसमें सबसे अधिक 13 मरीज दिल्ली के हैं। वहीं पांच मरीज गाजियाबाद से मिले हैं। छह मरीज बुलंदशहर के हैं। वहीं, बाकी अन्य मरीज पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, हापुड़ आदि के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here