संतान के लिए दुआ पढ़ने के बहाने महिलाओं के साथ करता था अश्लील हरकत, मजार से बाबा गिरफ्तार

लाइलाज बीमारी ठीक करने से लेकर संतान प्राप्ति के लिए दुआ पढ़ने का दावा करने वाले काला बाबा महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता था। एक महिला के साथ गलत हरकत करते हुए वीडियो वॉयरल हुआ था। जिसके बाद हरकत में आई लखनऊ की ठाकुरगंज पुलिस ने आरोपी अंसार हुसैन उर्फ काला बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

इंस्पेक्टर राजकुमार के मुताबिक सै. अहमद शाह शहीद उर्फ पिन्नी वाले बाबा मजार पर अंसार हुसैन झांड-फूंक करता था। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें फूंक डालने के बहाने एक व्यक्ति महिला को निवस्त्र कर गलत हरकत करते हुए दिखाई पड़ा था। जिसके आधार पर जांच शुरू की गई। वीडियो मजार में बनाए जाने की पुष्टि हुई। अंसार हुसैन के अनुसार बुधवार को सआदतगंज निवासी महिला आई थी।

करीब एक वर्ष से अंसार हुसैन महिला के शरीर से दाग हटाने के बहाने उसे लेप लगा रहा था। बुधवार को तबीयत खराब होने के चलते अंसार ने शार्गिद असलम को महिला के शरीर पर लेप लगाने का जिम्मा सौंपा था। इस बीच किसी व्यक्ति ने वीडियो बना कर वायरल कर दिया।

सालों से कर रहा था गलत काम

मजार पर दुआ पढ़ने का दावा करने वाला अंसार हुसैन कई सालों से महिलाओं के साथ गलत हरकत कर रहा था। पुलिस के सामने उसने बताया कि अधिकतर महिलाएं ही अपनी समस्या लेकर उसके पास आती हैं। ऐसे में वह महिलाओं के सिर पर मोर पंख के सहारे दुआ पढ़ने का ढोंग करता है। दुआ पढ़ते वक्त वह दरवाजा बंद कर राख लगाने के बहाने से महिलाओं के कपड़े उतारवा लेता था।

दरोगा ने दर्ज कराया मुकदमा

बुधवार को मजार से आपत्तिजनक हालत में एक महिला भी मिली थी। उसने शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया था। जिसके बाद ठाकुरगंज थाने में तैनात दरोगा ओम प्रकाश यादव की तरफ से अंसार हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अंसार के साथी असलम को पुलिस तलाश रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here