कांग्रेस नेताओं के ज्यादातर परिजनों को मिली हार, सबसे अधिक RJD से जीते, चिराग के चचेरे भाई-बहनोई भी चित

बिहार की 17वीं विधानसभा में एक बार फिर विभिन्न दलों के नेताओं के परिवारजन नजर आएंगे। विभिन्न दलों ने इस बार करीब चार दर्जन ऐसे उम्मीदवार उतारे थे, जो किसी नेता के बेटा-बेटी, भाई या पत्नी हैं। इनमें सर्वाधिक करीब डेढ़ दर्जन चेहरे राजद के थे। नेताओं के परिजनों की जीत का आंकड़ा देखें तो इसमें राजद सबसे आगे है। इस मामले में सबसे ज्यादा नुकसान में कांग्रेस नेताओं के उत्तराधिकारी रहे। वहीं लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान के चचेरे भाई और बहनोई को भी हार का सामना करना पड़ा। नेताओं के परिजनों की दलवार जीतने-हारने की स्थिति इस प्रकार है।

राजद


लालू प्रसाद के पुत्र और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राघोपुर से और तेजप्रताप यादव हसनपुर से जीते। पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांति सिंह का पुत्र ऋषि सिंह ओबरा से आगे। पूर्व विधायक कुंती देवी का पुत्र अजय यादव अतरी से आगे। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के पुत्र सुधाकर सिंह रामगढ़ से जीते। पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी के पुत्र राहुल तिवारी उर्फ मंटू शाहपुर से जीते। तुलसी दास मेहता के पुत्र आलोक मेहता उजियारपुर से जीते। पूर्व मंत्री राजेंद्र राय की पुत्रवधू एज्या यादव मोहिउद्दीननगर से हारीं। पूर्व विधायक फाल्गुनी यादव की पत्नी सावित्री देवी चकाई से चुनाव हार गईं। पूर्व मंत्री स्व. आनंद मोहन की पत्नी अनिता देवी नोखा से जीतीं। पूर्व विधायक स्व. भोला राय की बहू मंगीता देवी रुन्नी सैदपुर से हारीं। पूर्व मंत्री शशि कुमार राय के भाई नंद किशोर राय बरूराज से हार गए हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के पुत्र सरफराज आलम जोकीहाट से हारे गए हैं। पूर्व सांसद आनंद मोहन की पत्नी व पूर्व सांसद लवली आनंद सहरसा से हारी। हालांकि उनके पुत्र चेतन आनंद शिवहर से जीते। पूर्व सांसद रामा सिंह की पत्नी बीना सिंह महनार से आगे। पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर कुमार सिंह छपरा से नजदीकी मुकाबले में हैं और भाई केदारनाथ सिंह बनियापुर से जीते।

कांग्रेस


विधायक दल के नेता सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश कहलगांव से हारे। पूर्व मंत्री अवधेश सिंह के पुत्र डा. शशि शेखर वजीरगंज से हारे। पूर्व मंत्री बालेश्वर राम के पुत्र डा. अशोक कुमार रोसड़ा से हारे। पूर्व सांसद चंद्रभानु देवी की पुत्री अमिता भूषण बेगूसराय से हारीं।    पूर्व मंत्री दिलकेश्वर राम के पुत्र राजेश कुमार कुटुंबा से जीते। पूर्व मंत्री विपिन बिहारी वर्मा के पोते विनय वर्मा नरकटियागंज से हारे। पूर्व मंत्री जुगेश्वर झा की पुत्री भावना झा बेनीपट्टी से हारीं।

जदयू 


रामलखन सिंह यादव  के पौत्र जयवर्धन यादव पालीगंज से हारे। अली अशरफ फातमी के पुत्र मो. फराज फातमी दरभंगा ग्रामीण से हारे। पूर्व विधायक राम सेवक हजारी के पुत्र महेश्वर हजारी कल्याणपुर से जीते। समाजवादी नेता सुखदेव महतो के पुत्र कृष्णनंदन वर्मा जहानाबाद से हारे। पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी के पुत्र विजय चौधरी सरायरंजन से जीते। पूर्व विधायक गायत्री देवी के पुत्र कौशल यादव नवादा से हारे, उनकी पत्नी पूर्णिमा देवी भी गोविंदपुर से हारीं। पूर्व सांसद राजो सिंह के पोते सुदर्शन कुमार बरबीघा से आगे।

भाजपा 


विधान परिषद में भाजपा के पूर्व नेता गंगा प्रसाद के पुत्र संजीव चौरसिया दीघा से जीते। पूर्व विधायक स्व. डीके शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा गोह से हारे। पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह प्राणपुर से आगे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री श्रेयसी सिंह जमुई से जीतीं। पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र नीतीश मिश्रा झंझारपुर से जीते। पूर्व मंत्री सीताराम सिंह के पुत्र राणा रणधीर सिंह मधुबन से आगे। पूर्व विधायक स्व. नवीन सिन्हा के पुत्र नितिन नवीन बांकीपुर से जीते।     

हम    


पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के दामाद देवेन्द्र मांझी मखदुमपुर से हारे। पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की समधन ज्योति बाराचट्टी से जीतीं।

लोजपा :

लोजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज के भाई कृष्णराज रोसड़ा से हारे। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बहनोई मृणाल राजापाकड़ से हारे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here