कांग्रेस ने EVM पर फोड़ा हार का ठीकरा, नेता बोले- बिहार में तेजस्वी और MP में हमारे पक्ष में थी लहर, बैलेट पेपर से हो चुनाव 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को सबसे पहले सत्ता से बाहर होने पड़ा और अब उपचुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी ने एकबार फिर हार की ठीकरा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम पर फोड़ा है। कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर उपचुनाव के नतीजों को पलटने और राज्य में सत्ता में बने रहने के लिए “ईवीएम जादूगर” का सहारा लेने का आरोप लगाया है।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं नकारात्मक राजनीति नहीं करता। लेकिन पहली बार, मुझे लगा कि भाजपा बिहार और मध्य प्रदेश में अपने पक्ष में ईवीएम का दुरुपयोग कर रही है। लोगों के बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बिहार में तेजस्वी यादव के साथ जनता खड़ी है।” चुनाव में ईवीएम से धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होंने केवल बैलट पेपर के जरिए वोटिंग कराने की भी मांग की है।

‘अमेरिका, जर्मनी जैसे देशों ने भी बंद कर दिया है ईवीएम का इस्तेमाल’

वर्मा ने कहा, “अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस जैसे विकसित देशों ने ईवीएम का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। हम इसे क्यों नहीं रोक रहे हैं? राजनीतिक दल और नेता भी यही मांग कर रहे हैं। जिस दिन बैलेट पेपर से चुनाव होंगे, भाजपा अपनी जगह जान जाएगी।” उन्होंने कहा, “ईवीएम के कुछ जादूगरों ने भी चुनाव के दौरान हमसे संपर्क किया था। उन्होंने सभी 28 सीटों पर हमें जीत दिलाने की पेशकश की, लेकिन हम गांधीजी की पार्टी से होने के नाते, लोगों को धोखा देकर या बल प्रयोग करके सत्ता हथियाना नहीं चाहते।”

उन्होंने कहा, “लोग पूछते हैं कि कांग्रेस के नौ उम्मीदवार कैसे जीते। यह निशाना बनाया गया था। भाजपा उन लोगों को हराना चाहती थी जो इमरती देवी और आली सिंह सिंह कंसाना की तरह  समस्या सकते हैं।”

‘तेजस्वी यादव की रैलियों में होती थी भारी भीड़’

उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव के दौरान राजद नेता तेजस्वी यादव की रैलियों में भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि चुनाव ‘महागठबंधन’ के पक्ष में एकतरफा थे और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जीत सकती थी। वर्मा ने कहा, “हम अपने अभियान के दौरान स्थानों पर जाते थे। मध्य प्रदेश में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां मैं नहीं गया हूं। लोग पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में थे। भाजपा ने ईवीएम का दुरुपयोग कर चुनाव जीता।”

पश्चिम बंगाल की सत्ता में आने पर भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के दावे पर टिप्पणी करते हुए वर्मा ने कहा, “वह (विजयवर्गीय) एक जादूगर हैं, लेकिन ममता बनर्जी एक बड़ी जादूगर हैं। ममता फिर से सरकार बनाएंगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here