सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या के मामले को लेकर बिहार और मुंबई पुलिस के बीच तनातनी बढ़ गई है। इसी बीच मंगलवार को बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मुंबई के अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए हैं। हमारे चार अधिकारी मुंबई में छिप गए हैं। उनकी मंशा साफ नहीं है।

डीजीपी पांडेय ने कहा, ‘उन्होंने एक आईपीएस अधिकारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया। यदि महाराष्ट्र सरकार को अपनी पुलिस पर गर्व है, तो हमें बताएं कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के 50 दिनों के बाद उन्होंने क्या किया है। मुंबई ने हमारे साथ सभी संचार माध्यम बंद कर दिए हैं। यह इस बात का इशारा है कि कुछ गलत है।’

डीजीपी ने आगे कहा, ‘हम जिसे भी भेजेंगे उसे क्वारंटीन कर दिया जाएगा। हमारे अफसर मुंबई में छिप गए हैं। सच कहूं तो अब मुझे भी डर लग रहा है। उनकी मंशा साफ नहीं है, वो हमें काम नहीं करने देंगे। मुंबई में मौजूद अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए हैं। अब हम किसी अधिकारी को नहीं भेजेंगे। रिया चक्रवर्ती को मुंबई पुलिस पर अटूट विश्वास है।’

डीजीपी ने आगे कहा, ‘बिहार पुलिस सूचना के लिए भटक रही है। मैं जाऊंगा तो मुझे भी क्वारंटीन कर दिया जाएगा। एसपी के हाथ में कैदी की तरह मुहर लगा दी। बीएसमी को कल चिट्ठी लिखी थी कि आईपीएस अधिकारी को छोड़ दें।’ उन्होंने पूछा कि रिया चक्रवर्ती हमारे सामने क्यों नहीं आ रही हैं। रिया से हमारी कोई दुश्मनी नहीं है, उसे बेवजह नहीं फंसाएंगे। दिशा केस की फाइल कैसे डिलीट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here