‘एक दो तीन’ से ‘मार डाला’ तक हजारों फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ कर लोकप्रियता हासिल करने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। अमिताभ बच्चन ने भी ट्विटर पर दुख जाहिर किया है।

Saroj Khan with Amitabh Bachchan at Senior Citizen Awards 2013 ...

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया, “हाथ जुड़े हैं, मन अशांत”। इस ट्वीट में बिग बी ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बना कर शोक व्यक्त किया है।

 

सरोज खान ने हिंदी सिनेमा में डांस की परिभाषा बदल दी थी। उस जमाने में गानों में ऐसे डांस के स्टेप्स बनाए, जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं। उनकी नकल उतारने की कोशिश करते हैं। चाहे ‘हवा हवाई’ हो या फिर धक धक करने लगा, उन्होंने कई गानों को कोरियोग्राफ कर यादगार बना दिया है।

 

बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई में निधन हो गया। कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद उन्हें पिछले महीने अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका कोविड-19 परीक्षण भी कराया गया था, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई थी। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को कोरियोग्राफ किया था। उन्हें सब प्यार से ‘मास्टर जी’ कह कर बुलाते थे।

(आईएएएस इनपुट के साथ)

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here