Home बड़ी ख़बरें नतीजों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने की तेजस्वी यादव की...

नतीजों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, कहा- बिहार में अब मंगलराज शुरू होगा

250
नतीजों के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने की तेजस्वी यादव की तारीफ, कहा- बिहार में अब मंगलराज शुरू होगा

बिहार में अबकी बार किसकी सरकार? इसे लेकर सबकी निगाहें बिहार चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक जो रुझान आए हैं, उसमें अब तक एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। बिहार में बहुमत पाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। रुझानों में एनडीए 122 पर है, वहीं महागठबंधन 105 पर दिख रहा है। जिस तरह से कांटे का मुकाबला दिख रहा है, ऐसे में अब बिहार में त्रिशंकु विधानसभा के आसार भी दिख रहे हैं। हालांकि, वोटों की गिनती के बीच शिवसेना ने तेजस्वी यादव की तारीफ की है। शिवसेना नेता संजय राउत ने तेजस्वी यादव की जमकर तारीख की है और उन्होंने कहा है कि अब बिहार में मंगलराज शुरू होगा।

संजय राउत ने कहा, ‘एक युवा लड़का जिसने कल ही अपनी जिंदगी के 30 साल पूरे किए और वो बिहार में जिस तरह से टक्कर दे रहा है। ये आने वाली राजनीति के लिए अच्छा संकेत है। 15 साल से तो नीतीश कुमार की ही सरकार थी तो कौन सा जंगलराज वहां था…तेजस्वी के नेतृत्व में मंगलराज शुरू होगा’।

क्या है रुझानों में पार्टियों की स्थिति

बिहार में 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इन रुझानों में किसी भी एक पार्टी अधवा गठबंधन को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है। हालांकि, इन रुझानों में एनडीए, महागठबंधन से आगे है। रुझानों में एनडीए को 120 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं महागठबंधन को 113 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा, चिराग की पार्टी लोजपा 7 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।

जानें 243 सीटों के रुझान में कौन कितने पर 

राजद- 70

कांग्रेस-  24

भाजपा- 69

जदयू- 50

लोजपा-7

क्या थे एग्जिट पोल के नतीजे

टाइम्स नाउ-सी वोटर: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं महागठबंधन को 115-125 सीटें और एलजेपी को 1 सीट।

TV9 भारतवर्ष: टीवी9 भारतवर्ष द्वारा किए गए बिहार चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में महागठबंधन को 115-125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एनडीए को 110 से 120 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी को 3-5 तो अन्य को 10-15 सीटें मिल सकती है।

एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल: एबीपी-सी वोटर एग्जिट पोल में 104-120 सीटें एनडीए को तो वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपी 1-3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकती है। वहीं, अन्य को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक-जन की बात: इस एग्जिट पोल में एनडीए को 91-117 और महागठबंधन को 118-138 सीटें दी गई हैं।

आजतक-एक्सिस माई इंडिया: इसने महागठबंधन को 139-161 सीटें और एनडीए को 69-91 सीटें दी हैं।

टूडेज़ चाणक्य: इसमें महागठबंधन को 180 सीटें मिलने का अनुमान है और  एनडीए को सिर्फ़ 55 सीटे मिलने का अनुमान बताया गया है।

बिहार चुनाव 2015 के नतीजे

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू थी। उसे 71 सीटें हासिल हुई थीं। इसके अलावा बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को 2, आरएलएसपी को 2, हम को 1 और अन्य के हिस्से में 7 सीटें गई थीं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि 2015 में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी, मगर बाद में नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here