पौड़ी : पोखड़ा विकासखंड के अंतर्गत सतपुली बैजरो मोटर मार्ग पर पोखड़ा बैंड के निकट करीब साढ़े नौ बजे के आसपास एक वाहन दुर्घटना में ग्राम मटगल के प्रीतम सिंह एवं अनूप सिंह का आकस्मिक निधन हो गया, जबकि मटगल के ही कृपाल सिंह एवं प्रेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक में मंगलवार को देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। पोखड़ा- बैजरो मार्ग पर मंगल धार के पास एक UK15-B-8346 की मारुति कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

जहा पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को 108 सेवा के माध्यम से कोटद्वार रेफर कर दिया गया, जिसमे मृतक ग्राम प्रधान प्रीतम सिंह पुत्र महिपाल सिंह उम्र 45 निवासी मंगल,अनूप सिंह पुत्र शिव चरण सिंह उम्र 46 निवासी मटगल,वही घायल व्यक्ति प्रेम सिह पुत्र कुंदन सिंह निवासी मंगल, कृपाल सिंह पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 67 निवासी मंगल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here