घर से निकलने से पहले जान लें दिल्ली मेट्रो का हाल, कहां से मिलेगी और कहां से नहीं

गुरुवार को किसान आंदोलन के चलते दिल्ली मेट्रो की छह लाइनों पर सेवाएं प्रभावित हैं। दिल्ली को एनसीआर से जोड़ने वाली लाइनों पर कई स्टेशन पर ट्रेन नहीं चल ही है। वैशाली और नोएडा सिटी सेंटर से मेट्रो सेवाएं दोपहर दो बजे तक बाधित रहेंगी।

दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते मेट्रो की अलग-अलग लाइनों पर आज सेवाएं बाधित हैं। डीएमआरसी ने सुबह से दोपहर दो बजे तक कई जगह पर मेट्रो सेवाएं बंद रखने का फैसला लिया है। डीएमआरसी के मुताबिक रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से गाजियाबाद की तरफ मेजर मोहिति शर्मा स्टेशन के बीच सेवा बंद हैं। येलो लाइन पर सुल्तानपुर से गुरु द्रोणाचार्य के बीच मेट्रो ट्रेन दो बजे तक नहीं चलेगी।

सबसे व्यस्त लाइन ब्लू लाइन पर भी इसका असर पड़ेगा

वैशाली से आनंद विहार तक मेट्रो सेवा नहीं चल रही है। गाजियाबाद से इस लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को आनंद विहार से मेट्रो पकड़नी होगी। इसी तरह नोएडा सिटी सेंटर से न्यू अशोक नगर के बीच मेट्रो नहीं चल रही है। ग्रीन लाइन पर टिकरी कला से होशियार सिंह स्टेशन तक मेट्रो सुबह से दो बजे तक बंद है। वायलेट लाइन बदरपुर बार्डर से मेवला महराजपुर सेक्शन तक सेवा बंद हैं। मेट्रो प्रशासन के मुताबिक इन सभी जगहों पर सुबह से दोपहर दो बजे तक सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here