Bharat Bandh Live updates farmer protest

Bharat Bandh LIVE: बंगाल और ओडिशा में रेलवे ट्रैक ब्लॉक, केरल में दफ्तर-दुकान बंद

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आज यानी गुरुवार को भारत बंद बुलाया गया है। दस केंद्रीय यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से देशव्यापी भारत बंद का अह्वान किया गया है। भारत बंद के दौरान ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। आज सड़कों पर ऑटो और टैक्सी कम ही देखने को मिल सकते हैं। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी प्रशासन ने सरकारी अधिकारियों के लिए आज कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया है, ताकि ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को विफल किया जा सके। वहीं, आज किसानों का ‘दिल्ली चलो’ मार्च भी है, जिसे लेकर दिल्ली-हरियाणा सीमा पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। भारत बंद का मकसद किसान विरोधी सभी कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को वापस लेना है और मरनेगा समेत कई योजनाओं का विस्तार है। तो चलिए जानते हैं भारत बंद से जुडे सारे अपडेट्स…

केरल में बस सेवा प्रभावित

केरल में भारत बंद की वजह से बस सेवा भी प्रभावित हुई हैं। वहीं, कोच्चि में मार्केट बंद हैं।

केरल में भी दिख रहा भारत बंद का असर

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में अलग-अलग ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत 24 घंटे की देशव्यापी हड़ताल से गुरुवार को केरल में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भाजपा समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के अलावा सभी ट्रेड यूनियन इस भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। केरल में राज्य सरकार ने भी इस बंद का समर्थन किया है। सभी सरकारी दफ्तर बंद हैं औरर सरकारीर गाड़ियों की सेवा भी बाधित है। बिजनेस प्रतिष्ठानों और दुकानों ने भी शटर गिरा रखा है।

Thu, 26 Nov 2020 09:45 AM

बंगाल में भी हल्ला बोल

पश्चिम बंगाल: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने जादवपुर में ब्लॉक रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया।

Thu, 26 Nov 2020 09:40 AM

ओडिशा में भी यूनियन ने किया सड़कों पर प्रदर्शन

भुवनेश्वर: ओडिशा निर्मना श्रमिक महासंघ के सदस्य, ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियन्स और ऑल उड़ीसा पेट्रोल और डीजल पंप वर्कर्स यूनियन यूनियन ने प्रदर्शन किया। ट्रेड यूनियनों ने केंद्र के नए श्रम कानूनों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है

सरकारी कर्मचारियों को आज हर हाल में आना होगा ऑफिस

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी प्रशासन ने सरकारी अधिकारियों के लिए गुरुवार को कार्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य कर दिया है ताकि ट्रेड यूनियनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद को विफल किया जा सके। ममता सरकार ने चेतावनी दी है कि अगर कोई अधिकारी आज कार्यालय में अनुपस्थित पाया जाता है, तो उसे अकार्य दिवस (ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति) के रूप में माना जाएगा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने 2011 में टीएमसी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के बाद इस तरह का रुख अपनाया है।

 

बंगाल में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक किया

बंगाल में लेफ्ट ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने नॉर्थ 24 परगना जिले में रेलवे ट्रैक को ब्लॉक कर दिया। वहीं कोलकाता में भी प्रदर्सन हो रहा है। सरकार की नए लेबर लॉ और किसान बिलों के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन हो रहा है।

 

क्यों हो रहा भारत बंद

क्या हैं मांगें?

  • सभी गैर-आयकर कर परिवारों को प्रति माह 7,500 रुपये का नकद हस्तांतरण और सभी जरूरतमंद लोगों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 10 किलोग्राम मुफ्त राशन।
  • मनरेगा का विस्तार, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में एक साल में 200 दिनों का काम प्रदान करने के लिए बढ़ी हुई मजदूरी और शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी का विस्तार।
  • किसान विरोधी सभी कानूनों और मजदूर विरोधी श्रम संहिता को वापस लेना। मांगों में सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण को रोकना भी शामिल है।

 

हड़ताल में कौन ले रहे हैं हिस्सा?

केंद्रीय यूनियनों में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), हिंद मजदूर सभा (HMS), भारतीय व्यापार संघो का केंद्र (CITU), ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC), ट्रेड शामिल हैं। यूनियन को-ऑर्डिनेशन सेंटर (TUCC), सेल्फ-एम्प्लोयड वुमन एसोसिएशन (SEWA), ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (AICCTU), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF) और यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC) भी इसमें शामिल हैं। भारतीय मजदूर संघ (BMS) हड़ताल में भाग नहीं लेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here