by election results 2020 live updates know mp up gujarat jharkhand by election result

उपचुनाव नतीजे Live: गुजरात की सभी 8 सीटों पर आगे चल रही है बीजेपी

By Election Result 2020 Live Updates :  मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश समेत 11 राज्यों की 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। मध्य प्रदेश और गुजरात के रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी चार सीटों पर तो एक-एक सीट पर सपा व बसपा आगे चल रहे हैं। झारखंड की दुमका सीट पर बीजेपी और बेरमो पर कांग्रेस आगे चल रही है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, मणिपुर की चार, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड और नागालैंड की दो-दो सीटें तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट पर भी उपचुनाव हुए थे। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार का भविष्य तय करेंगे। इसके अलावा यूपी की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए। योगी सरकार के लिए भी ये उपुनाव एक लिटमस टेस्ट की तरह हैं। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनाव आयोग के कोविड-19 दिशा-निर्देशों के अनुसार एक उम्मीदवार, उनका चुनाव एजेंट और मतगणना एजेंट मतगणना केन्द्र के हॉल में मौजूद रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थलों पर सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए विभिन्न कदम उठाये गये हैं।

यहां जानें 58 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव परिणाम का Live Update

दिल्ली जाएंगे कांग्रेस के दो बुजुर्ग नेता: नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, इन उपचुनावों में बीजेपी की स्थिति मजबूत होगी। अगर दिग्विजय सिंह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं तो इसका मतलब है कि बीजेपी जीत रही है। हमें बहुमत मिल रहा है और दो बुजुर्ग नेता (दिग्विजय सिंह और कमलनाथ) दिल्ली जा रहे हैं।

झारखंड में एक पर बीजेपी और एक पर कांग्रेस आगे

झारखंड की दो सीटों पर उपचुनाव परिणाम – चुनाव आयोग के मुताबिक दुमका में बीजेपी और बेरमों में कांग्रेस आगे।

Tue, 10 Nov 2020 11:28 AM

उत्तर प्रदेश में शुरुआती रूझान में भाजपा चार सीटों पर आगे, सपा और बसपा एक-एक पर आगे

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझान में भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही है, वहीं एक-एक सीट पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी तथा निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं। प्रदेश की सात विधानसभा सीटों के लिए तीन नवंबर को मतदान हुआ जिनमें से छह सीटें पिछले चुनाव में भाजपा ने जीती थीं। अभी तक प्राप्त रुझानों के अनुसार चार सीटों पर भाजपा आगे, जबकि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझान में यह बढ़त एक से दो हजार वोटों के बीच है।

भाजपा की उषा सिरोही बुलंदशहर सीट से आगे चल रही हैं, जबकि टूंडला सीट से पार्टी के प्रत्याशी प्रेमपाल डांगर आगे चल रहे हैं। वहीं बांगरमऊ से सत्तारूढ़ पार्टी के श्रीकांत कटियार और देवरिया से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।

निर्दलीय उम्मीदवार धनंजय सिंह मल्हनी सीट पर सपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से आगे चल रहे हैं।

भाजपा प्रत्याशी नौगांव सादात सीट और घाटमपुर सीट पर पीछे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 11:08 AM

मध्य प्रदेश में बीजेपी 18, कांग्रेस 9 और अन्य 1 पर आगे

– पोहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठखेड़ा आगे।

– सुमावली सीट पर भाजपा के अजब सिंह आगे।

– भिंड की मेंहगाव सीट से कांग्रेस के हेमंत कटारे आगे। भाजपा प्रत्याशी और मंत्री ओपीएस भदौरिया पीछे।

– ब्यावरा से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार एक हजार वोटों से आगे।

– भांडेर सीट से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया आगे चल रहे हैं। यहां से भाजपा की रक्षा राम सिरोनिया प्रत्याशी हैं।

– गोहद सीट से कांग्रेस के मेवाराम आगे

Tue, 10 Nov 2020 11:07 AM

हरियाणा में पहलवान योगेश्वर दत्त पीछे

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और पहलवान योगेश्वर दत्त पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी इंदु राज आगे चल रही हैं।

पांच सीटों में से एक पर बीजेपी जीती

मणिपुर उपचुनाव : पांच सीटों में से एक पर बीजेपी जीती और एक अन्य सीट पर चल रही आगे। 

नागालैंड में निर्दलीय उम्मीदवार आगे

नागालैंड की दोनों सीटों दक्षिण अंगामी-1 और पुंगरो किफिरे से निर्दलीय उम्मीदवार आगे।

Tue, 10 Nov 2020 10:55 AM

मरवाही सीट से कांग्रेस आगे

छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव आगे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 10:25 AM

एमपी में 28 सीटों में से 17 पर बीजेपी, 9 पर कांग्रेस आगे

– मांधाता सीट से बीजेपी के नारायण सिंह पटेल आगे

– बमोरी से महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, मुंगावली से ब्रजेद्र सिंह यादव, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, सुआसरा से हरदीप सिंह डंग, अशोक नगर से जजपाल सिंह जज्जी, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, बड़ा मलहरा से प्रद्यम्न सिंह लोधी, नेपा नगर से सुमित्रा देवी और सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत आगे

– आगर से कांग्रेस के विपिन वानखेड़े, हाटपिपल्या से राजेन्द्र सिंह बघेल और सुमावली से अजब सिंह कुशवाहा अपने भाजपा प्रतिद्वंदियों से आगे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 10:10 AM

शुरुआती रुझान में चार सीटों पर बीजेपी और एक-एक सीट पर सपा व बसपा आगे चल रही है।

ओडिशा में 2 सीटों में से 1 पर बीजेडी आगे

ओडिशा में 2 सीटों में से एक पर बीजेडी आगे चल रही है। 

यूपी की 7 सीटों में चार पर बीजेपी आगे

शुरुआती रुझान में बीजेपी चार सीटों पर तो दो सीटों पर सपा आगे चल रही है।

– जौनपुर की मल्हनी सीट पर चौथा राउंड के बाद निर्दलीय धनंजय सिंह सपा के लकी यादव से 900 वोटों से आगे चल रहे हैं।

– देवरिया में बीजेपी के डॉ सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।

– टूंडला और बांगरमऊ में भाजपा आगे चल रही हैं।

–  कानपुर घाटमपुर में बीजेपी आगे चल रही है।

– अमरोहा नौगांवा सादात सीट से सपा प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी आगे चल रहे है। दूसर नंबर पर बीजेपी प्रत्याशी संगीता चौहान हैं।

तेलंगाना में बीजेपी आगे

चुनाव आयोग के मुताबिक तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है। 

झारखंड की दोनों सीटों पर बीजेपी आगे

झारखंड की दोनों सीटों दुमका और बरमो पर बीजेपी आगे चल रही है। 

गुजरात की 8 सीटों में से 7 पर बीजेपी आगे, 1 पर कांग्रेस

गुजरात की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। 7 पर बीजेपी और 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है।

 

मध्य प्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव के शुरुआती रुझान

जौरा सीट पर बीजेपी का सूबेदार सिंह आगे

आगर सीट पर कांग्रेस के विपिन वानखेड़े आगे

मुंगावली सीट पर बीजेपी का ब्रजेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं।

दिमनी सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र तोमर आगे चल रहे हैं।

सुरखी सीट पर बीजेपी को गोविंद सिंह आगे चल रहे हैं।

सांची सीट पर बीजेपी के प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।

मलहरा सीट पर बीजेपी के प्रद्यम्न सिंह लोधी आगे चल रहे हैं।

डाबरा सीट पर बीजेपी की इमरती देवी आगे चल रही हैं।

अम्बाह सीट पर कांग्रेस के सत्यप्रकाश सरखरवार आगे चल रहे हैं।

अशोकनगर सीट से जजपाल सिंह जज्जी आगे

अनूपपुर सीट पर बीजेपी के बिसाहूलाल आगे

Tue, 10 Nov 2020 09:37 AM shivraj singh chouhan and jyotiraditya scindia file photo

शुरुआती रुझानों में मध्यप्रदेश में भाजपा 17 सीटों पर आगे

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा उपचुनावों में मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 17 और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस 7 सीटों पर आगे है। शुरुआती लगभग एक घंटे की मतगणना के बाद 24 सीटों के रुझान मिले हैं। चार और सीटों के रुझान भी आने वाले हैं।

Tue, 10 Nov 2020 09:35 AM

मध्य प्रदेश की सांवेर सीट पर बीजेपी आगे

मध्य प्रदेश की सांवेर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार तुलसीराम सिलावट अपने नजदीकी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद गुड्डू से आगे: चुनाव अधिकारी।

Tue, 10 Nov 2020 09:34 AM

उत्तर प्रदेश की 7 सीटों पर उपचुनाव – बीजेपी 2 और सपा 1 सीट पर आगे

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के मुताबिक बीजेपी 2 और सपा 1 सीट पर आगे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 09:28 AM

मणिपुर उपचुनाव : एक सीट पर कांग्रेस आगे

मणिपुर की 5 विधानसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस आगे चल रही है।

पीसीसी पहुंचे कमलनाथ

उपचुनाव के रुझानों के बीच कांग्रेस नेता कमलनाथ पीसीसी पहुंच गए हैं।

Tue, 10 Nov 2020 09:26 AM

मध्य प्रदेश में बीजेपी 17 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे

– मुंगावली सीट पर बीजेपी का ब्रजेन्द्र सिंह आगे चल रहे हैं।

– दिमनी सीट पर कांग्रेस के रवीन्द्र तोमर आगे चल रहे हैं।

– सुरखी सीट पर बीजेपी को गोविंद सिंह आगे चल रहे हैं।

– सांची सीट पर बीजेपी के प्रभुराम चौधरी आगे चल रहे हैं।

– मलहरा सीट पर बीजेपी के प्रद्यम्न सिंह लोधी आगे चल रहे हैं।

– डाबरा सीट पर बीजेपी की इमरती देवी आगे चल रही हैं।

– अम्बाह सीट पर कांग्रेस के सत्यप्रकाश सरखरवार आगे चल रहे हैं।

– अशोकनगर सीट से जजपाल सिंह जज्जी आगे

– जौरा सीट पर बीजेपी का सूबेदार सिंह आगे

Tue, 10 Nov 2020 09:23 AM

यूपी की 7 में से एक सीट पर सपा आगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में एक सीट पर सपा आगे चल रही है।

Tue, 10 Nov 2020 09:16 AM

कर्नाटक उपचुनाव में बीजेपी आगे

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।

Tue, 10 Nov 2020 09:14 AM

गुजरात में बीजेपी 2 सीटों पर आगे

गुजरात की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 2 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।  bjp congress flag file pic

मध्य प्रदेश में बीजेपी 9 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश उपचुनाव : शुरुआती रुझान में बीजेपी 9 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही हैं। हाटपिपल्या सीट से कांग्रेस के राजवीर सिंह बघेल आगे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 09:04 AM

छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर कांग्रेस आगे

मरवाही सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केके ध्रुव आगे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 09:03 AM

मध्य प्रदेश में बीजेपी 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे

मध्य प्रदेश उपचुनाव : शुरुआती रुझान में बीजेपी 3 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही हैं।

Tue, 10 Nov 2020 08:58 AM

मध्य प्रदेश में शुरुआती रुझान बीजेपी के पक्ष में

पहला रुझान बीजेपी के पक्ष में आया है। सांवेर से बीजेपी के तुलसी सिलावट आगे चल रहे हैं। वहीं बीजेपी की सुमित्रा कास्डेकर नेपानगर सीट से आगे चल रही हैं। सुवासारा सीट से बीजेपी के हरदीप सिंह डंग आगे चल रहे हैं।

Tue, 10 Nov 2020 08:43 AM

मध्य प्रदेश उपचुनाव : 28 सीटों पर वोटों की गिनती जारी

मध्य प्रदेश उपचुनाव के तहत 28 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ग्वालियर के एक मतगणना केंद्र की तस्वीर-

Tue, 10 Nov 2020 08:41 AM madhya pradesh by-election 2020 mp by election result madhya pradesh upchunaav result madhya prad

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव: 28 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरू

मध्य प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरूण तोमर ने बताया, ”19 जिलों की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए संबंधित जिला मुख्यालयों में मतगणना प्रात: 8 बजे से शुरू हुई। उन्होंने कहा कि मतगणना में सबसे अधिक राउण्ड ग्वालियर जिले के विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व में 32 राउण्ड और सबसे कम अनूपपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र अनूपपुर में 18 राउण्ड होंगे। कोरोना वायरस की महामारी के बावजूद इस अहम उपचुनाव में तीन नवंबर को हुए मतदान में 70.27 फीसदी मतदान हुआ था। उपचुनाव की 28 सीटों में से अधिकतर सीटें ग्वालियर-चम्बल क्षेत्र में हैं।”

Tue, 10 Nov 2020 08:29 AM

सिरा विधानसभा उपचुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू

कर्नाटक : सिरा विधानसभा उपचुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। वोटों की गिनती शुरू होने से पहले तुमकुरु के एक मतगणना केंद्र का नजारा – 

11 राज्यों की 58 सीटों पर मतगणना शुरू

11 राज्यों की 58 सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। थोड़ी देर में पहला रुझान आएगा।

Tue, 10 Nov 2020 08:09 AM

मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे बेहद अहम

मध्य प्रदेश उपचुनाव के नतीजे शिवराज सरकार का भविष्य तय करेंगे। इंदौर के एक काउंटिंग सेंटर की तस्वीर। 

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव, बीजेपी को सरकार बचाने के लिए 8 सीटें जीतने की जरूरत

मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी सीटों पर उपचुनाव हुए हैं। राज्य में इस वर्ष मार्च में कांग्रेस के 22 विधायकों ने त्यागपत्र दे दिया था जिससे अल्पमत में आई कमलनाथ सरकार गिर गई थी। इनमें अधिकांश विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक थे, जो बाद में भाजपा में शामिल हो गए। सिंधिया स्वयं भी मार्च में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में भाजपा के 107, कांग्रेस के 87, बसपा के दो, सपा का एक और चार निर्दलीय विधायक हैं।

उपचुनाव की घोषणा होने के बाद दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी भी त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हो गये। सदन की प्रभावी संख्या 229 के आधार पर बहुमत का जादुई आंकड़ा 115 का होता है। भाजपा को इस आंकड़े को पाने के लिये आठ सीट की जरूरत है जबकि कांग्रेस को सभी 28 सीटें जीतना जरूरी है।

यूपी में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे योगी सरकार के लिए 2022 से पहले लिटमस टेस्ट

उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिये मतगणना होगी। प्रशासन की तरफ से सुचारू मतगणना के लिये व्यापक इंतजाम किये गए हैं। इन सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में औसतन 53 फीसदी मतदाताओं ने 88 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया था। जिन सीटों पर उपचुनाव हुआ था उनमें नौगांव सादात, टूंडला, बांगरमउ, बुलंदशहर, देवरिया, घाटमपुर और मल्हनी विधानसभा सीटें शामिल है।

पिछली बार इन सात में से मल्हनी सीट सपा के पास थी, जबकि छह सीटों पर भाजपा का कब्जा था।

इस बीच, सोमवार को उपचुनाव के नतीजे आने से एक दिन पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने उपचुनाव में धांधली की है। उन्होंने कहा कि परिणाम आने के बाद वह मीडिया को कुछ ऐसे वीडियो दिखायेंगे जिसमें मतदाताओं को निकलने से रोका जा रहा है।

campaigning for gujarat assembly by-election ends 81 candidates in the ground

गुजरात की आठ विधानसभा सीटों के नतीजे आज

आज गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की भी मतगणना होगी। गुजरात की आठ विधानसभा सीटों अबडासा, लिंबडी, करजण, गढदा, मोरबी, धारी, डांग और कपराडा पर तीन नवंबर को उपचुनाव हुए थे और कुल 60.75 फीसदी मतदान हुआ था। उपचुनाव में कुल 81 उम्मीदवार इन आठ सीटों पर अपना भाग्य आजमाने चुनाव मैदान में उतरे। इस साल जून में हुए राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने के चलते इन सीटों पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया।

इनमें से पांच बाद में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए थे और पार्टी ने उन्हें उन सीटों से मैदान में उतारा है जिन पर उन्होंने 2017 में जीत दर्ज की थी। इन विधानसभा सीटों में मतगणना के लिए आठ केन्द्र बनाये गये हैं।

 

मणिपुर की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम

थौबल जिले में लिलोंग और वांगजिंग-टेंथा सीटों और कांगपोकपी में सेतु और इम्फाल पश्चिम में वांगोई सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में लगभग 91.54 प्रतिशत मतदान हुआ था।

इन चारों विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना आज होगी।

Tue, 10 Nov 2020 06:19 AM yogeshwar-dutt-joins-bjp jpg

हरियाणा में एक सीट, योगेश्वर दत्त मैदान में

हरियाणा की बरोदा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव कराया गया और यह सीट कृष्ण हुड्डा के निधन के कारण अप्रैल में रिक्त हो गई थी। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगेश्वर दत्त समेत 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Tue, 10 Nov 2020 06:17 AM

कौन जीतेगा छत्तीसगढ़ की एक सीट पर हुआ उपचुनाव

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मृत्यु होने के बाद रिक्त हुई मरवाही विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। उपचुनाव में 77.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

Tue, 10 Nov 2020 06:17 AM jharkhand assembly by elections 2020 bermo and dumka

झारखंड की दो सीटों के नतीजों का इंतजार

झारखण्ड में दुमका तथा बेरमो विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों की मतगणना भारी सुरक्षा के बीच होगी जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गयी हैं। झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी हीरालाल मंडल ने बताया कि दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे प्रारंभ हो जायेगी। उन्होंने बताया कि सब कुछ सामान्य रहने पर मतगणना दोपहर तीन बजे तक संपन्न हो जाने की संभावना है।

 

कर्नाटक की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना 8 बजे

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों- बेंगलुरु शहरी जिला स्थित आरआर नगर और तुमकुरु जिला स्थित सिरा में उपचुनाव हुआ था। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव सिरा से विधायक बी सत्यनारायण के निधन और आरआर नगर से कांग्रेस के विधायक मुनिरत्ना के इस्तीफा देने के चलते कराना पड़ा। बी सत्यनारायण जद (एस) के टिकट पर विजयी हुए थे।

 

नगालैंड की दो सीटों पर परिणाम का इंतजार

नगालैंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के मतों की गिनती के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। नगालैंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि मतगणना के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के सभी नियमों का पालन किया जाएगा क्योंकि यह कवायद कोविड-19 महामारी के बीच हो रही है। प्रदेश की दो विधानसभा सीटों-कोहिमा की दक्षिण अंगामी-1 और किफिरे जिले की पुंगरो किफिरे के लिए उपचुनाव कराया गया था। दोनों सीट इन निर्वाचन क्षेत्रों के विधायकों-क्रमश: विखो-ओ युशू तथा टी तोरेचु के निधन के बाद रिक्त हो गई थीं। दक्षिण अंगामी-1 सीट पर मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के उम्मीदवार मेदो यूखा तथा विपक्षी एनपीएफ के किकोवी कीरा तथा निर्दलीय उम्मीदवार एस पीटर जशुमो के बीच है। पुंगरो किफिरे सीट पर कांग्रेस के खासेओ अनार तथा भाजपा के एल संगतम समेत पांच उम्मीदवार मैदान में हैं।

jharkhand assembly elections phase 5 voting begins in 16 constituencies

ओडिशा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज

ओड़िशा में दो विधानसभा सीटों पर हुये उपचुनाव के लिये सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल के बीच मतों की गिनती का काम मंगलवार को होगा और इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।

प्रदेश के बालासोर एवं तिरतोल विधानसभा क्षेत्रों में तीन नवंबर को उपचुनाव कराये गये थे। ओड़िशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी ने बताया कि बालासोर विधानसभा सीट के उपचुनाव के मतों की गिनती जिलाधिकारी के कार्यालय परिसर में की जायेगी जबकि तिरतोल के मतों की गिनती जगतसिंहपुर के एस वी एम कॉलेज में होगी।

 

तेलंगाना की एक सीट पर उपचुनाव के नतीजे

तेलंगाना की दुब्बाक विधानसभा सीट पर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और विपक्षी भाजपा तथा कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इस वर्ष अगस्त में टीआरएस के मौजूदा विधायक सोलिपेटा रामलिंगा रेड्डी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here