कांग्रेस का बयान, रामविलास से बड़े मौसम वैज्ञानिक निकले चिराग पासवान

कांग्रेस ने लोजपा के एनडीए से अलग होकर चुनाव लड़ने के निर्णय पर कहा कि रामविलास पासवान से बड़े मौसम वैज्ञानिक चिराग पासवान निकलें। रविवार को जारी बयान में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने समय पर राजग छोड़ने का सही निर्णय लिया है। चिराग पासवान अपने पिता रामविलास पासवान से भी बड़े मौसम वैज्ञानिक निकले। इसलिए जदयू प्रमुख के चेहरे पर चुनाव लड़ने के बजाय चिराग पासवान ने जदयू उम्मीदवारों के विरुद्ध प्रत्याशी देने का निर्णय लिया है।

बता दें कि लोजपा बिहार में अकेले अपनी किस्मत आजमाएगी। कई दिन तक चली रस्साकसी के बाद आखिरकार लोजपा ने बिहार में एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया। हालांकि, मणिपुर की तर्ज पर पार्टी केंद्र में एनडीए का हिस्सा रहेगी। इसके साथ ही पार्टी ने साफ किया है कि चुनाव के बाद लोजपा के सभी विधायक भाजपा का समर्थन करेंगे।

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में रविवार को हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर भाजपा से हुई बातचीत की जानकारी दी। पार्टी ने तय किया है कि लोजपा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ के नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here