लॉकडाउन के बावजूद कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ते जा रह है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40,263 हो गई है। अब तक वायरस की चपेट में आने से 1306 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 10,887 लोग ठीक हो चुके है। लेकिन सबसे चिंताजनक स्थिति महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली की है जहां हालात बिगड़ते जा रहे हैं।

जानें कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित इन तीन राज्यों हाल

  • महाराष्ट्र

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। राज्य स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, यहां अब तक संक्रमितों की संख्या कुल 12296 हो गई है। बीते 24 घंटे में 790 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, वहीं 36 लोगों की मौतें भी हुईं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 521 मरीजों की मौत हो चुकी है।

  • गुजरात

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 5055 हो गई है।  इसमें से 896 लोग ठीक हो चुके हैं, 262 लोगों की अब तक मौत हुई है।

  • दिल्ली

दिल्ली सरकार के मुताबिक,  दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 4122 हो गई है। इसमें से 1256 लोग ठीक हो चुके हैं, 64 लोगों की अब तक मौत हुई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here