देशभर में कोरोना के चलते मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। मध्य प्रदेश भोपाल में सोमवार को कोरोना से पहली मौत हुई। तीन दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती 52 साल के नरेश खटीक की रविवार रात 12.30 बजे जान चली गई। रविवार को ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, राजस्थान के कोटा में रविवार रात 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद शहर के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में उन्हें संक्रमण की पुष्टि हुई। महाराष्ट्र के नालासोपारा में भी 65 साल के बुजुर्ग की जान चली गई। देश में अब तक कोरोना से 131 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में कोरोनावायरस की वजह से अब तक 129 लोग जान गंवा चुके हैं। रविवार को 23 लोगों की मौत हुई। महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 13 संक्रमितों ने दम तोड़ा। इनमें मुंबई में 8, पुणे में 3, औरंगाबाद में 1 और ठाणे में एक शामिल हैं। अकेले मुंबई में अब तक 30 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। इसके अलावा रविवार को तमिलनाडु में दो, मध्यप्रदेश के इंदौर में दो, पंजाब में दो, राजस्थान, गुजरात और हरियाणा में एक-एक मरीजों की मौत हुई। मध्य प्रदेश में मौतों का आंकड़ा 14 हो गया है। यहां इंदौर के अलावा उज्जैन में दो, छिंदवाड़ा और खरगोन में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके पहले शनिवार को कोरोना से 14 लोगों की मौत हुई थी। इनमें महाराष्ट्र में 6, मध्य प्रदेश में 3 , तमिलनाडु में 2, जबकि गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक में एक-एक मौत हुई।
****संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें****
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 46 |
तेलंगाना | 12 |
मध्यप्रदेश | 14 |
गुजरात | 11 |
दिल्ली | 07 |
पश्चिम बंगाल | 06 |
राजस्थान | 06 |
कर्नाटक | 04 |
पंजाब | 07 |
तमिलनाडु | 05 |
हिमाचल | 02 |
जम्मू-कश्मीर | 02 |
उत्तर प्रदेश | 02 |
केरल | 02 |
बिहार | 01 |
हरियाणा | 02 |
चंडीगढ़ | 01 |
आंध्र प्रदेश | 01 |
कुल | 131 |