बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात तूफान ‘गति’ का यूपी पर कोई असर नहीं

बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तूफान ‘गति’ से फिलहाल उत्तर प्रदेश के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी और अगले दो दिनों के बाद दिन व रात के तापमान में गिरावट के बजाए बढ़ोत्तरी होगी। सुबह हल्का कोहरा छाया रह सकता है। कहीं-कहीं हल्की धुंध भी रह सकती है।

बीते 24 घंटों के दरम्यान प्रदेश में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। झांसी, गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, आगरा, मेरठ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर मण्डलों में दिन के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

रात के तापमान में भी कोई खास फर्क नहीं पड़ा। गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर मण्डलों में रात के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट नहीं आई। वाराणसी, बरेली, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ, मुरादाबाद, झांसी, आगरा मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। शनिवार को सबसे कम 6.2 डिग्री सेल्सियस रात का तापमान मुजफ्फरनगर में दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here