हर माँ बाप का एक सपना होता है कि उसकी बेटी की शादी उसको धूमधाम से करनी है। फिर चाहे माँ -बाप का फर्ज अकेले माँ या बाप अदा करे। दरअसल एक माँ ने माँ -बाप दोनों का फर्ज अदा करने के लिए मजूरी की और अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जमा किए ,लेकिन बेटी ने माँ की मेहनत और सपनो पर फनी फेर दिया।
पूरा मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। जहाँ एक मां के सपनों को बेटी ने तबाह कर दिया। मां ने बेटी के दहेज के लिए फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूरी की और शादी के दस दिन पहले ही बेटी प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती ने अपने ही पड़ोसी के साथ शादी रचा ली। दरअसल महिला का आरोप है कि पुलिस को शिकायत दी है लेकिन पुलिस बार बार उम्र संबंधी दस्तावेज मांग रही है। महिला ने एसपी के सामने भी गुहार लगाई है।
महिला का आरोप है कि उसे शक है कि उसकी बेटी को जबरदस्ती रखा गया है। उसके साथ गलत किया जा रहा है।तीर्थ नगर की टपरी निवासी महिला ने एसपी को शिकायत दी है कि वह बेटी का परिवार की सहमति से रिश्ता कर चुकी थी। 19 अक्टूबर को बेटी की शादी तय की थी। वह शादी के लिए फर्नीचर समेत ज्वेलरी का सारा सामान खरीद चुकी थी। चार अक्टूबर रात को उसकी बेटी को पड़ोसी ले गया। घर से बेटी एक जोड़ी सोने की बालियां, हस्तीबंद चांदी, पाजेब और दो लाख रुपए लेकर गई है।
सदर यमुनानगर थाना प्रभारी सुभाष चंद ने बताया कि लड़की अपनी मर्जी से शादी कर चुकी है। कोर्ट में भी वह बयान दे चुकी है कि वह अपनी मर्जी से शादी कर रही है। अब लड़की अपने ससुराल में है। शादी के बाद लड़की और उसकी मां के बीच बातचीत भी कराई गई है। महिला ने बताया कि बेटी की दस दिन बाद शादी थी। बारात आने से पहले ही बेटी पड़ोसी के साथ भाग गई है और उसने शादी रचा ली है। महिला ने बताया कि उन्होंने सभी रिश्तेदारियों में शादी के कार्ड भी बांट दिये थे।