शर्मनाक: नाबालिग से रेप की कोशिश, नाकाम होने पर हंसिया से किया हमला

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में दुष्कर्म में असफल होने पर किशोरी के ऊपर हंसिया से हमला करने वाले सिरफिरे पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, जानलेवा हमला की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पिपराइच क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम को एक किशोरी खेत की तरफ नित्यकर्म के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान किशोरी को अकेला पाकर गांव का एक युवक उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर वह हंसिया से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब तक ग्रामीण पहुंचते वह फरार हो गया। लहूलुहान किशोरी को उपचार के लिए सीएचसी पिपराइल ले जाया गया।

डॉक्टर ने हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। उधर, घटना के तीसरे दिन पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सोनू पाण्डेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपित पर वर्ष 2016 में थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here