Bollywood Legend Rishi Kapoor

अभिनेता ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। ऋषि लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित थे और पिछले साल सितंबर में इलाज कराकर अमेरिका से लौटे थे। उनके निधन पर फिल्म जगत के अलावा खेल और राजनीति से जुड़े लोगों ने भी दुख जताया है।

स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर ने दुख प्रकट करने के लिए दो ट्वीट किए। पहले में उन्होंने लिखा, ‘क्या कहूं? क्या लिखूं कुछ समझ में नहीं आ रहा है। ऋषि जी के निधन से मुझे बहुत दुख हो रहा है। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री की बहुत हानि हुई है। ये दुख सहना मेरे लिए बहुत मुश्किल है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।’ वहीं अगले ट्वीट में उन्होंने छोटे से ऋषि कपूर को गोद में लिए तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘कुछ समय पहले ऋषि जी ने मुझे उनकी और मेरी ये तस्वीर भेजी थी। वो सब दिन, सब बातें याद आ रही हैं। मैं शब्दहीन हो गई हूं।’

https://twitter.com/mangeshkarlata/status/1255727919059677185/

वही थलाइवा स्टार रजनीकांत ने कहा : यह खबर दिल तोड़ने से काम नहीं

अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ऐसा लगता है जैसे कि हम एक बुरे सपने के बीच में हैं, अभी-अभी ऋषि कपूर के निधन की निराशाजनक खबर सुनी। ये दिल दहला देने वाली है। वे एक लीजेंड थे, एक महान सह-कलाकार और एक बहुत अच्छे पारिवारिक मित्र। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।’

बाकी सभी बॉलीवुड से लेकर खेल जगत व राजनेताओ ने भी जताया शोक

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here