जगमग दीपकों के साथ खिल उठे चेहरे, प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई दिवाली

पूरे प्रदेश में दीपावली को बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इस प्रकाश पर्व पर लोगों के घर की देहरी एक बार फिर जगमगा उठी है। हालांकि इस बार की दीपावली हर साल के उत्सव काफी अलग है। इसके बावजूद लोगों में त्यौहार को लेकर भारी उत्साह और उमंग साफ देखा जा सकता है। परिवार के साथ मिलकर विधिवत पूजा अर्चना के बाद लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दे रहें।

पिछले कई दिनों से बाजार में भी भारी उत्साह देखा गया। लोग बड़ी संख्या में सामान खरीदते हुए दिखाई दिए। शाम होते-होते जहाँ घर दीपकों से जगमगाने लगे वहीं बाजार भी दीपकों की रोशनी से नहा उठे।

पटाखों से दूरी

इस बार की दीपावली में युवा पटाखों के बजाए डिजिटल दिवाली मना रहे हैं। प्रदेश सरकार की अपील के बाद लोग इस बार सिर्फ दीपकों के साथ ही दीपावली मना रहे हैं।

परिवार संग लोग मना रहे दीपावली 

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आ रही तस्वीरों में लोग अपने परिवार के साथ दिवाली मना रहें है। घरों को सुन्दर तरीके से सजाया गया है। लोग दीपकों के साथ-साथ इस बार लाइटिंग भी कर रहे हैं। कोरोना के कारण इस बार लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों के बजाए परिवार के साथ ही दीपावली मना रहे हैं।

मिट्टी के दीपकों की धूम 

प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद इस बार बाजार में मिट्टी से बनें दीयों की धूम रही है। लोगों ने इस बार चाइनीज सामानों के बजाए देश में बनी सामाग्री का ही खरीदते हुए दिखाई दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here