माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने जमकर किए मजे, देखें VIDEO

माता वैष्णो देवी के प्रसिद्ध मंदिर पर मौसम की पहली बर्फबारी देखी गई। जम्मू और कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा हिल्स में रविवार को इस मौसम में पहली बार बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि इससे श्रद्धालुओं की आवाजाही में कोई व्यवधान नहीं आया है। केंद्र शासित प्रदेश में कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखी गई, जबकि जम्मू शहर सहित मैदानी इलाकों में दिन के अधिकांश भाग में भारी बादल छाने के साथ रुक-रुक कर बारिश हुई।

अधिकारियों ने कहा कि  ’भवन’ (गर्भगृह) सहित त्रिकुटा पहाड़ियों पर बर्फबारी,शाम 5.30 बजे शुरू हुई और लगभग आधे घंटे तक चली। उन्होंने कहा कि दिन के दौरान बारिश के बीच रुक-रुक कर बारिश होने से मौसम सुहाना बना रहा। अधिकारियों ने कहा कि तीर्थयात्रा का सिलसिला जारी रहा और श्रद्धालु भी बर्फबारी का आनंद लेते दिखे।

वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में पिछले दिनअधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इससे पहले वहां का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जबकि न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम  विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, “जम्मू और कश्मीर में दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जो 17.2 डिग्री सेल्सियस था। ये सामान्य से 1.8 डिग्री कम है।” उन्होंने कहा कि जम्मू में रात का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस था, जो मौसम के औसत से भी 3.2 डिग्री कम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here