अच्छी खबर: भारत में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 93 फीसदी से ज्यादा, अब तक 81 लाख से अधिक लोग हुए स्वस्थ

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते सात दिनों में लगातार  50,000 से कम नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए गए हैं। अब तक सामने आए कुल मामले 87,73,479 के करीब है। सक्रिए मामले भी 5 लाख से नीचे आ गए हैं।

पिछले पांच हफ्तों से औसत दैनिक नए मामलों में लगातार गिरावट आई है। शनिवार को कोरोना के 44,684 नए मामले आने से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 87.73 लाख हो गई, जबकि 81,63,572 लोगों ने अब तक इस बीमारी से निजात पाई है, जिससे देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.04 प्रतिशत हो गई है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या और उपचाराधीन मरीजों की संख्या में अंतर में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में यह अंतर 76,82,853 है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 87,73,479 तक पहुंच गई है। देश में 24 घंटे के अंतराल में 520 और अधिक लोगों की मौत हो गई, जिससे इस महामारी में मरने वालों की संख्या 1,29,188 हो गई। कोरोना के मामले में मृत्यु दर गिरकर 1.47 प्रतिशत रह गई है। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,80,719 है, जो कुल मामलों का 5.48 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, संक्रमण के नए मामलों में से 76.38 प्रतिशत मामले दस राज्यों और संघ शासित प्रदेश से सामने आए हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए अब तक कुल 12,40,31,230 नमूनों की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को 9,29,491 नमूनों की जांच हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here