हरिद्वार। सरकार पर कोरोना संकट को संभालने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विभिन्न राज्यों से वापस उत्तराखण्ड लौट रहे प्रवासियों के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की। कृष्णानगर स्थित मेयर कार्यालय पर दिए गए धरने में मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा भी शामिल हुए।

धरने का संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर इंजीनियर ने कहा कि सरकार कोरोना संकट को संभाल पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। विभिन्न राज्यों से वापस उत्तराखण्ड लौट रहे प्रवासियों के लिए जांच, क्वारंटाईन आदि की उचित व्यवस्था तक नही की जा रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि प्रवासियों की स्वास्थ्य जांच के साथ क्वारंटाईन सेंटरों में उनके भोजन आदि की उचित व्यवस्था की जाए। दो महीने के लॉकडाउन में प्रदेश सरकार कोरोना संकट से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम कर पाने में भी नाकाम रही है।

मेयर प्रतिनिधि पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। प्रवासियों को सही सुविधाएं सरकार द्वारा ना दिया जाना सरकार की लचर प्रणाली का दर्शा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। राशन वितरण कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन भाजपा कार्यकर्ता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में वृहद स्तर से सेनेटाइजिंग अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। लेकिन सीमित संसाधनों के चलते यह कार्य भी गति नहीं पकड़ पा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here