IPL Final MI vs DC: सूर्यकुमार यादव की इस बात से काफी इंप्रेस हैं कप्तान रोहित, कहा – अलग स्तर पर लेकर गए हैं अपना गेम

मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन बल्ले से लाजवाब प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तान रोहित शर्मा Rohit Sharma) ने जमकर तारीफ की है। सूर्यकुमार ने आईपीएल 2020 में मुंबई इंडियंस की टीम को कई मुश्किल मुकाबलों में अकेले दम पर जीत दिलाई है और टीम  फाइनल मैच मे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उनसे ऐसी ही पारी की उम्मीद कर रही होगी। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन (IPL 2020) का फाइनल मैच आज ( 10 नवंबर) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

IPL 2020 FINAL: पहले खिताब के लिए 4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स, ऐसी हो सकती है दोनों

कप्तान रोहित ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, ‘सूर्य उनमें से हैं, जो अपने गेम को अलग स्तर पर लेकर गए हैं। हम सबने देखा है, हम सब उसके गवाह बने हैं। मुझे सूर्यकुमार की जो सबसे अच्छी बात लगती है, वो है उनका टेम्पो और उस टेम्पो को वो जिस तरह से बल्लेबाजी करने उतरते वक्त भी कायम रखते हैं वो शानदार है। उन्होंने हमारे लिए काफी अच्छा किया है और मैं उनके लिए काफी खुश हूं। वो यहां पर कुछ बड़ा करने आए है और हम देख रहे हैं कि वो हो रहा है।’

IPL 2020 Final: मुंबई या दिल्ली? जानिए किसे सपोर्ट करेंगे रणवीर सिंह

सूर्यकुमार यादव  ने इस सीजन मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 15 मैचों में 148.23 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं। मुंबई के इस बल्लेबाज ने यह रन उस समय में बनाए हैं, जब मुंबई की टीम को इनकी काफी जरूरत थी। यह पहला सीजन नहीं है, जब सूर्यकुमार के बल्ले से इतने रन निकले हो, पिछले दो सीजन में भी उन्होंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। 2019 में खेले 16 मैचों में इस दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 424 रन बनाए थे, जबकि साल 2018 में उन्होंने 14 मुकाबलों में 512 रन जड़े थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here