IRCTC Alert! अब आपके घरवाले स्‍टेशन पर नहीं रु‍केगी अलेप्पी एक्सप्रेस, 12 स्‍ट्रेशनों से ठहराव हटा; जानें विस्‍तार से

Indian Railways News धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस एक जनवरी और वापसी में चार जनवरी से चलेगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद गुरुवार को पूर्व मध्य रेल ने इस ट्रेन को चलाने का आदेश जारी कर दिया। रेलवे ने स्पेशल बनकर चलने वाली अलेप्पी के टाइम टेबल में भी संशोधन किया है।

रांची, जेएनएन।  धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस एक जनवरी और वापसी में चार जनवरी से चलेगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद गुरुवार को पूर्व मध्य रेल ने इस ट्रेन को चलाने का आदेश जारी कर दिया। स्पेशल बनकर चलने वाली इस ट्रेन की रफ्तार बढ़ जाएगी। रेलवे ने अलेप्पी के टाइम टेबल में भी संशोधन किया है। धनबाद से यह 50 मिनट लेट से खुलेगी। इस वजह से कतरास, बोकारो और रांची में भी लेट से पहुंचेगी। पर चेन्नई सेंट्रल और काटपाडी (वेल्लोर) जानेवाले यात्रियों को पहले पहुंचाएगी। अपने गंतव्य तक पहले जहां रात में पहुंचती थी, वहीं अब पांच घंटे पहले दोपहर में ही पहुंच जाएगी। वापसी में अलेप्पी से खुलने के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। बावजूद तीन घंटे 10 मिनट पहले धनबाद पहुंच जाएगी। रांची, बोकारो, चंद्रपुरा और कतरास भी पहले आएगी।

अब 11.40 पर खुलेगी अलेप्पी, 10.20 पर लौटेगी धनबाद

03351 धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस

पहले     अब

  • धनबाद  दिन 10.50  11.40
  • कतरासगढ़ दिन 11.12 दोपहर 12.03
  • चंद्रपुरा दिन 11.50  दोपहर 12.48
  • बोकारो दोपहर 12.25 दोपहर 1.20
  • रांची दोपहर 2.50  शाम 3.45
  • चेन्नई सेंट्रल रात 1.35 रात 11.15
  • काटपाडी तड़के 4.10 रात 1.50
  • अलप्पुजा रात 8.30 दोपहर 3.25

03352 अलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस

पहले    अब

  • अलप्पुजा सुबह 6.00  सुबह  6.00
  • काटपाडी  शाम 6.20 शाम 6.33
  • चेन्नई सेंट्रल रात 9.55 रात 9.35
  • रांची सुबह 8.40, अलसुबह 5.20
  • बोकारो दिन 11.15 सुबह 8.05
  • चंद्रपुरा दिन 11.58 सुबह 8.58
  • कतरासगढ़ दोपहर 12.37 सुबह 9.32
  • धनबाद दोपहर 1.30 दिन 10.20

इन स्टेशनों से हटा ठहराव

पुंदाग, झालदा, बामरा, रेंगली, बदमल, रुपरा रोड, नारेला रोड, आंबोडाला, कोव्वूर, गोदावरी, बितरागुंटा, पेरांबुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here