जयपुर: बढ़ते कोरोना केस के बाद डीपीजी का आदेश- पुलिस मुख्यालय के 50 फीसदी स्टाफ घर से करें काम

कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए राजस्थान के डीजीपी भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि पुलिस मुख्यालय में काम कर रहे आधे कर्मचारी अगले दो हफ्ते के लिए घर से काम करेंगे। यह फैसला ऐसे वक्त पर लिया गया है जब एडिशनल डायरेक्टर समेत 20 पुलिस कर्मचारी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

पुलिस मुख्यालय को शुक्रवार की दोपहर बाद बंद कर दिया गया था और शनिवार व रविवार को उसे सैनिटाइज किया गया था। सोमवार को करीब 100 पुलिसकर्मियों को सैंपल टेस्ट के लिए लिए गए थे। डीजीपी ने कहा कि उन्होंने पुलिस मुख्यालय के सभी पुलिस विंग के प्रमुखों से कहा है कि वे रोटेशन के आधार पर आधे पुलिसकर्मियों को ही बुलाएं।

डीजीपी ने कहा- “पुलिस मुख्यालय के सभी विंग में 50 फीसदी कर्मचारियों पर रोटेशन नीति दो हफ्तों के लिए लागू किया जाना चाहिए और और इसकी समीक्षा करने के बाद आगे का फैसला लेंगे।” डीजीपी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे सिर्फ शिकायतकर्ता को ही पुलिस अधिकारियों से मिलने की इजाजत देंगे। प्राय: यह देखा जाता है कि पुलिस मुख्यालय में शिकायकर्ता के साथ कई लोग आ जाते हैं।

भूपेन्द्र सिंह ने अपने आदेश में कहा- “जहां तक शिकायतकर्ताओं और उनके साथ आ रहे लोगों के बात है तो पुलिस मुख्यालय को इस बात को सख्ती से सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को सिर्फ संबंधित पुलिस अधिकारियों की इजाजत के बाद ही आने की इजाजत दिया जाना चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अगर बहुत जरूरत हो तभी शिकायतकर्ता के साथ किसी अन्य व्यक्ति को बुलाया जाना चाहिए। रिसेप्शन पर बैठे अधिकारियों और कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सिर्फ शिकायतकर्ता को ही मिलने की इजाजत दी जानी चाहिए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here