क्रिकेटर से ज्यादा एक जादूगर महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट को अलविदा कहने से एक युग का अंत हो गया. एक जादूगर खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के अलविदा कहने से भारतीयों में ही नहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट प्रशंसकों में निराशा है.

धोनी ने इतने जादू किये है कि जिन्हे हम कभी भूल नहीं सकते माही ने अंतरराष्ट्रीय जगत में भारतीय क्रिकेट को एक अलग पहचान दी है . शायद ही कोई हो जो धोनी का दीवाना नहीं हो धोनी के फैन को हमेशा से धोनी का पिच पर इंतजार रहा है लेक़िन धोनी ने जितना अद्भुत कारनामा किया है वो सिर्फ धोनी ही कर सकता है.

महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के अध्याय का एक महान खिलाड़ी रहा है.. वैसे एक दिन ये होना ही था और वह दिन आज आ गया भारतीय क्रिकेट में धोनी की कमी हमेशा खलेगी धोनी को हमेशा उनके महानतम बल्लेबाजी के लिए याद किया जायेगा. धोनी के पिच पर रहने मात्र से ही हमें जीत का भरोशा रहता था माही अद्भुत खिलाड़ी रहा है माही ने शानदार क्रिकेट के साथ ढ़ेरो रिकॉर्ड अपने नाम किये.. युगों- युगों तक माही को याद किया जायेगा.. सदियों बाद भी क्रिकेट के इतिहास में माही का नाम अमर रहेगा.