Health care workers bring a patient into an ambulance at Life Care Center in Kirkland, Wash. Two deceased residents of the eldercare facility had posthumous diagnoses of COVID-19, the disease caused by the new coronavirus.

देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 236 हो गई है। असम में पहली मौत दर्ज की गई। यहां 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उधर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और गुंटूर में भी दो पॉजिटिव लोगों की जान चली। गुरुवार को 31 मौतें हुईं। महाराष्ट्र में 18 संक्रमितों ने दम तोड़ा। मध्य प्रदेश और दिल्ली में तीन-तीन मौतें हुईं। इसके अलावा पंजाब और राजस्थान में दो-दो, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और झारखंड में भी एक-एक मौत हुई। उधर, पंजाब के मोहाली में 78 साल की बुजुर्ग महिला का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। इनकी मौत 7 अप्रैल को हुई थी।

  • मुंबई में देश के सबसे ज्यादा 876 मरीज और 54 मौतें हुईं;
  • महाराष्ट्र में 98 लोगों की गई जान
  • इंदौर में सबसे ज्यादा 23 लोगों ने जान गंवाई

संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

राज्य मौतें
महाराष्ट्र 98
मध्यप्रदेश 33
गुजरात 16
तेलंगाना 12
तमिलनाडु 12
पंजाब 11
दिल्ली 08
राजस्थान 08
पश्चिम बंगाल 07
आंध्र प्रदेश 06
कर्नाटक 05
उत्तर प्रदेश 04
जम्मू-कश्मीर 04
हरियाणा 03
हिमाचल 02
केरल 02
बिहार 01
चंडीगढ़ 01
असम 01
झारखंड 01
ओडिशा 01
कुल 236

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here