सप्ताह में आज कारोबार के तीसरे दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 124.12 अंक ऊपर और निफ्टी 21.20 पॉइंट ऊपर खुला। हालांकि, ट्रेडिंग के पहले ही मिनट में बीएसई में गिरावट आ गई। करीब आधे घंटे की ट्रेडिंग के बाद इसमें फिर से बढ़त आई। इससे पहले मंगलवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बाजार 548.65 अंक तक ऊपर पहुंचा, लेकिन ट्रेडिंग के आखिरी घंटे में ये 311.78 अंक तक नीचे गिर गया। इसके बाद बाजार को संभलने का मौका नहीं मिला और गिरावट के साथ ही बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 261.84 अंक नीचे 31,453.51 पर और निफ्टी 87.90 पॉइंट नीचे 9,205.60 पर बंद हुआ।

मंगलवार को दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 133.33 अंक ऊपर 23,883.10 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.13 फीसदी बढ़त के साथ 98.41 अंक ऊपर 8,809.12 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.90 फीसदी बढ़त के साथ 25.70 पॉइंट ऊपर 2,868.44 पर बंद हुआ था। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.06 फीसदी गिरावट के साथ 1.65 अंक नीचे 2,858.44 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49,400 हो गई है। इनमें 33,561 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 14,142 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,693 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,726,701 हो चुकी है। इनमें 258,295 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,241,314 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 72,271 हो चुकी है।

दुनियाभर के बाजारों का हाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here