सप्ताह में आज कारोबार के आखिरी दिन बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 639.94 अंक ऊपर और निफ्टी 177.90 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले गुरुवार को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। कल सुबह सेंसेक्स 8.06 अंक नीचे और निफ्टी 36.85 पॉइंट नीचे खुला था। ट्रेडिंग के 15 मिनट में ही सेंसेक्स 322.88 अंक तक लुढ़क गया। दिनभर की ट्रेडिंग के बाद भी ऊपर नहीं आ पाया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 242.37 अंक नीचे 31,443.38 पर और निफ्टी 71.85 पॉइंट नीचे 9,199.05 पर बंद हुआ था।

बीएसई सेंसेक्स बैंकेक्स की सभी कंपनियों के शेयरों में बढ़त है।

गुरुवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 211.25 अंक ऊपर 23,875.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.41 फीसदी बढ़त के साथ 125.27 अंक ऊपर 8,979.66 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.15 फीसदी बढ़त के साथ 32.77 पॉइंट ऊपर 2,881.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.64 फीसदी बढ़त के साथ 18.37 अंक ऊपर 2,889.89 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, इटली, जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए।

बुधवार को दुनियाभर के बाजार उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.89 फीसदी की बढ़त के साथ 211.25 अंक ऊपर 23,875.90 पर बंद हुआ था।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 56,351 हो गई है। इनमें 37,682 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 16,776 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,889 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 3,916,338 हो चुकी है। इनमें 270,711 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,342,460 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 76,928 हो चुकी है।

बीएसई सेंसेक्स के सभी 23 सेक्टर आज बढ़त के साथ खुले।

बीएसई सेंसेक्स के सभी 32 इंडेक्स आज बढ़त के साथ खुले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here