कुछ दिन पहले दूरदर्शन पर रामायण, महाभारत, सर्कस जैसे कार्यक्रम फिर से प्रसारित किए जा रहे हैं। अब इन सबके बाद 90 के दशक के सबसे फेमस कार्यक्रम में से एक ‘शक्तिमान’ को भी फिर प्रासरित किया जाएगा।

अप्रैल के पहले सप्ताह से दोपहर 1 बजे से दूरदर्शन पर आप देख पाएंगे
पब्लिक डिमांड पर शक्तिमान की हुई वापिसी

शक्तिमान एक भारतीय हिंदी भाषा का सुपरहीरो टेलीविजन शो है, जो 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक डीडी 1 पर प्रसारित हुआ। निर्माता मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की भूमिका निभाई और उनके परिवर्तन अहंकार “पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री”, जो अखबार के लिए एक फोटोग्राफर थे।

रामायण और महाभारत का प्रसारण होने के बाद अब दर्शक एक और चर्चित सीरियल शक्तिमान के दोबारा प्रसारण की मांग कर रहे हैं। इस बीच शक्तिमान का किरदार करने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना ने इस सीरियल के प्रसारण को लेकर बड़ी बात बोली है, जिसको जानकर उनके फैंस और दर्शक खुश हो जाएंगे। मुकेश खन्ना ने हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि जल्द ही शक्तिमान का सीक्वल आने वाला है।

मुकेश खन्ना ने कहा कि, ‘पिछले तीन साल से हम लोग शक्तिमान के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। जो समकालिन हो, लेकिन हमारे मूल्यों से भरा हुआ हो। हम लोग सीक्वल पर काम कर रहे हैं क्योंकि लोग जानना चाहते हैं कि आगे क्या हुआ।’ मुकेश खन्ना से पूछा गया कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लगे लॉकडाउन के बीच दर्शक शक्तिमान का दोबारा प्रसारण करवाना चाहते हैं। इस पर अभिनेता ने कहा कि,’मुझे लगता है कि जब भी हम इस संकट के बाद काम पर लौटेंगे, मैं सीक्वल लाने के लिए बेहतर स्थिति में रहूंगा क्योंकि इसके लिए मांग पहले से कहीं अधिक है।

गौरतलब है कि शक्तिमान भारत का सबसे ज्यादा लोकप्रिय सुपरहीरो है। टीवी की दुनिया के इस सुपरहीरो की उत्सुकता आज भी लोगों के बीच उतनी ही है जितनी कि पहले थी। इस किरदार को छोटे पर्दे पर मुकेश खन्ना ने निभाया था और 8 साल तक ‘शक्तिमान’ बनकर मनोरंजन किया। यह शो साल 2005 में बंद हुआ था। इस सीरियल का निर्देशन सौमित्र रानाडे ने किया था।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन के बीच पौराणिक सीरियल रामायण और महाभारत का दोबारा टेलीकास्ट शुरू हो चुका है। एक तरफ जहां हाल फिलहाल में ही दूरदर्शन पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत की वापसी हुई है। पहली बार महाभारत का प्रसारण साल 1988 से 1990 तक दूरदर्शन पर किया गया था। वहीं रामानंद सागर की रामायण का पहली बार प्रसारण साल 1987 में दूरदर्शन पर हुआ था।

Shaktimaan 2D Animation Hindi Ep#01

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here