भारत में दिन-प्रतिदिन कोरोनावायरस आग की तरह फैल रहा है जिसमें सरकार ने सुरक्षा के उद्देश्य से और कोरोनावायरस के इलाज के लिए लॉकडाउन की घोषणा की। लॉकडाउन में उनके कुछ मामले होते हैं जो आपके दिमाग को हिला देंगे

कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान कुछ चौंका देने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं। तमिलनाडु के थेनी जिले में होम क्वारैंटाइन किया गया लड़का घर से भाग निकला और बाहर आकर उसने बुजुर्ग महिला की दांत से काटकर हत्या कर दी।गुजरात के जामनगर में लॉकडाउन के चलते घर से बाहर ना निकल पाने पर 21 साल के लड़के ने फांसी लगा ली।

केस 1: राजकोट में मजदूरी करता था युवक, लॉकडाउन में बेरोजगार हुआ
लॉकडाउन के चौथे दिन गुजरात के जामनगर में कौशिक मंडेरा ने फांसी लगा ली। युवक राजकोट में मजदूरी करता था। लॉकडाउन के चलते वह अपने घर जामनगर पहुंचा था। वह घर से नहीं निकल पा रहा था। कौशिक के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटा घर से नहीं निकल पाने के चलते परेशान हो गया था। रात में वह दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया।

केस 2: नग्न अवस्था में घर से भाग निकला युवक
थेनी जिले में 32 वर्षीय युवक ने पड़ोस की बुजुर्ग महिला को दांतों से काटकर मार डाला। आरोपी युवक का नाम मणिकंदन है। कुछ दिन पहले ही वह श्रीलंका से लौटा था। तब से उसे होम क्वारैंटाइन किया गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को वह नग्न हालत में घर से भाग निकला और बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। महिला को उसने कई बार दांतों से गर्दन पर काटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मणिकंदन को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी कोरोना की जांच की गई है। उसकी मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here