राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भूख हड़ताल पर बैठे

हाथरस में कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ पुलिस के ”लापरवाह व्यवहार” से नाराज पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके साथी मंत्रियों ने शुक्रवार को यहां भूख हड़ताल की।

पुडुचेरी कांग्रेस प्रमुख एवी सुब्रमण्यम ने भूख हड़ताल का नेतृत्व किया। कांग्रेस की युवा और छात्र शाखाओं के प्रतिनिधिमंडलों ने राष्ट्रीय दल द्वारा किए प्रदर्शन में भाग लिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सुबह 8 बजे शुरू हुई भूख हड़ताल शाम 5 बजे तक चलेगी।

नारायणसामी ने राहुल, प्रियंका के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की गुरुवार को भी आलोचना की थी। उन्होंने ट्वीट किया था, ”उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई प्रदेश के हिटलर राज और जंगल राज को दर्शाती है।” कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई ”धृष्टता, अलोकतंत्र और बुनियादी लोकतांत्रिक अधिकारों को रौंदने का स्पष्ट प्रयास है।”

गौरतलब है कि राहुल, प्रियंका और उनकी पार्टी के करीब 150 कार्यकर्ताओं को निषेधाज्ञा के कथित उल्लंघन के लिए गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में उस समय कुछ देर के लिए हिरासत में लिया गया था, जब वे कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस जा रहे थे।

गत 14 सितंबर को हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया था। लड़की को रीढ़ की हड्डी में चोट और जीभ कटने की वजह  जहां मंगलवार तड़के उसकी मौत हो गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here