दुनियाभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. आम लोगों के 826 नमूने आए निगेटिव. तीसरा चरण अभी दूर है.

Coronavirus: आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि असम का रहने वाला शख्स ट्रेन के जिस डिब्बे में यात्रा कर रहा था उसे सैनेटाइज किया गया है लेकिन अन्य यात्रियों को अलग (क्वारंटाइन करके) नहीं रखा गया है.आम लोगों के अचानक लिए गए 826 नमूने निगेटिव आए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा कि अचानक (अनियमित तरीके से) लिए गए 826 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से एक भी नमूना पॉजिटिव नहीं आया है। सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं।

देशभर से इस तरह लिए गए नमूने
  • अचनाक चलते-फिरते लोगों के हैं 1000 नमूने।
  • देश की 52 टेस्टिंग लैब से मंगाए गए थे ये नमूने।
  • हर लैब से करीब 20 नमूने लिए गए।
  • नमूनों को जांच के लिए अलग-अलग लैबों में भेजा गया।
  • ये वो 1000 लोग हैं जिनका कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं।
  • आईसीएमआर अब हर हफ्ते इसी तरह सैंपल उठाएगा और जांच करेगा।

देश के अलग-अलग हिस्सों से करीब 1000 सैंपल लिए गए थे जिनमें 826 की रिपोर्ट आई है। भारत में अभी कोरोना वायरस दूसरे चरण में है। जिनके सैंपल लिए गए हैं, वो ना तो विदेश गए थे और ना ही किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे जो विदेश गया हो।

अगर इन नूमनों में से कुछ पॉजिटिव पाए जाते तो देश में कोरोना के तीसरे चरण में पहुंचने की संभावना बढ़ जाती। लेकिन अब रिपोर्ट को देखकर लग रहा है कि कोरोना वायरस आम लोगों के बीच नहीं फैल रहा है। इस वायरस की चपेट में अभी तक वही लोग आए हैं जो विदेश से लौटे हैं या फिर संक्रमित व्यक्ति के संपंर्क में आए हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here