रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर पुष्पा दुबे ने शनिवार को  ‘प्रधानमंत्री राहत कोष’ के लिए 01 करोड़ रुपए तथा ‘मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष’ के लिए दस लाख का चेक  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेंट किया। पुष्पा दुबे ने कहा कि कानपुर नगर में उनका प्लाॅट आश्रम है, जिन्हें भी वह दान करना चाहती हैं।

मुख्यमंत्री  ने इस जज्बे की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के कुशल मार्गदर्शन में जनता के हितों व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।   राज्य सरकार भविष्य में आवश्यकता के मद्देनजर उन्हें अपनी सम्पत्ति दान करने के सम्बन्ध में सूचित करेगी।

यूपी में तेजी से बढ़ रहे कोराेना के केस :

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 13 हजार पार कर गया है। शनिवार को 502 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर अब तक 13,118 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 7,875 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। रिकवरी दर 60 फीसदी से ऊपर चल रही है। विभिन्न अस्पतालों में 4,868 लोगों का उपचार चल रहा है। कुल 385 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
शनिवार को 14,236 नमूनों की जांच की गई। कुल टेस्टिंग चार लाख, 31 हजार, 438 हो गई है। चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना अवनीश अवस्थी के  साथ एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों में 1,413 श्रमिकों  में कोरोना के लक्षण पाए गए। इनमें 945 की जांच रिपोर्ट आ गई है। 156 श्रमिक कोरोना से संक्रमित मिले हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here