सप्ताह में आज कारोबार के दूसरे दिन बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला। ट्रेडिंग के पहले घंटे में ही सेंसेक्स फिसलकर 635.91 अंक तक नीचे चला गया। इससे पहले सोमवार को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कल सुबह सेंसेक्स 387.64 अंक ऊपर और निफ्टी 96.65 पॉइंट ऊपर खुला था। ट्रेडिंग के आधा घंटा बाद ही बीएसई सेंसेक्स 658.88 अंक ऊपर चला गया, लेकिन आखिरी घंटे में सेंसेक्स फिसल गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 81.48 अंक नीचे 31,561.22 पर और निफ्टी 12.30 पॉइंट नीचे 9,239.20 पर बंद हुआ था।

सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 109.33 अंक नीचे 24,222.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.78 फीसदी बढ़त के साथ 71.02 अंक ऊपर 9,192.34 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.01% फीसदी बढ़त के साथ 0.39 पॉइंट ऊपर 2,930.19 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 7.59 अंक नीचे 2,887.21 पर बंद हुआ था। इधर फ्रांस, जर्मनी, इटली के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,768 हो गई है। इनमें 45,921 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 22,549 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 2,294 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 4,254,800 हो चुकी है। इनमें 287,293 की मौत हो चुकी है। इसी दौरान 1,526,550 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 81,795 हो चुकी है।

निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स; सबसे ज्यादा गिरावट मारुति और एचडीएफसी के शेयरों में है।

निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स; सबसे ज्यादा बढ़त यूपीएल और वीईडीएल के शेयरों में है।

बीएसई सेंसेक्स टेलीकॉम की सभी 12 कंपनियों के शेयरों में गिरावट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here