हरियाणा के पानीपत शहर में एक 36 वर्षीय किराना विक्रेता ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को मारने के बाद खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि मृतक ने परिवार को और खुद को मारने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया।

मृतकों में उनकी आठ साल की बेटी और पांच साल का बेटा शामिल है। यह घटना राज नगर इलाके में हुई। पुलिस को संदेह है कि इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद कारण था।

राजस्थान में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन के कारण अपराध में करीब 75 प्रतिशत की कमी आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, लॉकडाउन के चलते प्रदेशभर में अपराध अन्य दिनों की तुलना में 75 प्रतिशत से भी कम हो गए है। गत 21 से 26 मार्च तक राज्य के पुलिस थानों में अपराध के 1764 मामले दर्ज हुए हैं। इस दौरान दुर्घटना थाने और महिला थानों में एक भी मामला सामने नहीं आया है।

इस दौरान प्रदेश में लूट एवं डकैती के अपराध सामने नही आये है। लॉकडाउन के कारण लोगों की आवाजाही बंद रहने से अपराध के मामलों में यह कमी देखने को मिल रही हैं। लॉकडाउन के कारण जिन अपराधों में कमी आई हैं वे अधिकतर सामान्य अपराध के मामले हैं। हालांकि इस दौरान प्रदेश में अपराध की कोई बड़ी घटना सामने नहीं आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here