‘छोटी मछलियां पकड़ी गईं, अब बड़ी शार्क की बारी है’, रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की गिरफ्तारी पर बोले शेखर सुमन

सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रंग आने के बाद जांच कर रही एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा सुशांत के घर के मैनेनजर सैमुअल मिरांडा को अरेस्ट किया गया है। एनसीबी का दावा है कि ड्रग्स पैडलर्स, शौविक और सैमुअल के बीच उसे लिंक मिले हैं। अब इस गिरफ्तारी पर शेखर सुमन का रिएक्शन आया है।

शेखर सुमने ने ट्वीट किया, ”सफलता की ओर पहला कदम। आप सभी को बधाई। छोटी मछलियों को पकड़ लिया गया है। अब बड़ी शार्क की बारी है। उम्मीद है कि वे भी जल्दी पकड़े जाएंगे। इंडस्ट्री की सफाई हो रही है। गुट का फंडाफोड़ हो चुका है। किंगपिन्स गिरफ्तार हो गए हैं।”

इससे पहले सुशांत की बहन ने रिया के भाई शौविक के गिरफ्तार होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”धन्यवाद भगवान जी, सच्चाई की दिशा में हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।” श्वेता की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले बासित परिहार को गिरफ्तार किया था और उससे पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को शौविक और मिरांडा के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया। आज दोनों को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here