चमोली : चीन सीमा पर चल रहे तनाव के बीच हिमवीर आईटीबीपी के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चीन सीमा से लगे क्षेत्र में 14000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी के जवानों ने औली के साथ ही ग्लेशियर प्वाइंट, सतोपंथ और वसुधारा में योग शिविर लगाया गया।

योगाभ्यास के लिए सुबह छह बजे से ही यहां महिला हिमवीर समेत 108 हिमवीर पहुंच गए थे। उन्होंने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। इन दिनों वसुधारा का तापमान माइनस जीरो डिग्री है। इसके बाद भी जवानों ने बर्फ के बीच विभिन्न योगाभ्यास किए।

वहीं, प्रदेशभर में लोगों ने अपने घरों से ही योग कर निरोग रहने का संदेश दिया। योगाभ्यास की अपनी वीडियो और तस्वीरें लोगों ने सोशल मीडिया में भी शेयर की हैं। हिमवीरों ने माइनस तापमान में भी योगासन किया। इस दौरान जवानों ने देश को फिट रहने का संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here