सुलतानपुर : पत्नी को विदा न करने पर पति ने ससुर और साली पर धारदार हथियार से किया वार, फिर …

यूपी के सुलतानपुर के कूरेभार क्षेत्र में ससुराल से पत्नी को विदा न करने पर पति ने खतरनाक निर्णय ले लिया। उसने पत्नी, ससुर और साली पर धारदार हथियार से हमला करके लहुलुहान कर दिया। शोर पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पति को पकड़ कर पेड़ में बांधकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि हमलावर युवक को गिरफ्तार कर धारदार हथियार बरामद कर लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

कूरेभार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम- चतुरी का पुरवा हरौरा बाजार में मिठाई लाल प्रजापति पुत्र आसाराम प्रजापति उम्र- 58 वर्ष की लड़की अनीता प्रजापति की शादी चार वर्ष पूर्व मुकेश प्रजापति पुत्र रामनाथ प्रजापति निवासी जगन्नाथपुर थाना हलियापुर से हुई थी। शनिवार सुबह मुकेश प्रजापति अपनी पत्नी की विदाई के लिए, जो अपने मायके में चार वर्ष से रह रही थी, इनके घर आया। किसी बात पर वाद विवाद हुआ। मुकेश ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी अनीता के दाहिने हाथ, ससुर के सिर, साली मनीषा व अन्य परिजनों के ऊपर हमला किया। इससे उनको चोटें आईं। शोर होने पर आसपास के लोगों ने पिटाई कर मुकेश को पेड़ से बांध कर पिटाई कर पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार घायल सभी लोग खतरे से बाहर है। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी कूरेभार लाया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभियुक्त हथियार सहित पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here