देवर-भाभी ने एक ही साड़ी के फंदे से लटककर दी जान, दोनों करते थे प्यार

यूपी के फतेहपुर जिले में गाजीपुर के बाभनतारा गांव में देवर-भाभी ने दी साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच देवर की शादी तय हो गई, इससे दोनों परेशान हो गए और एक साथ जान देने को तैयार हो गए। सोमवार रात को दोनाें ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के  मुताबिक बाभनतारा गांव में रहने वाले एक परिवार में देवर भाभी के बीच संंबंध थे। घर वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो दोनों को समझाया गया लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद भी दोनों के बीच प्यार चलता रहा। इस बीच घर वालों ने देवर की शादी तय कर दी। पहले वह शादी को तैयार नहीं था लेकिन घर वालों ने जबरदस्ती शादी तय कर दी। इसके बाद उसने भाभी के साथ ही रहने की जिद की। जिसे सबने  अनसुना कर दिय। इस बीच साेमवार की रात किसी समय दोनों ने एक ही साड़ी के फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि जांच के ही बाद काेई आधिकारिक बयान दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here