देश में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या 5 हजार 383 हो गई। बुधवार को इंदौर में 22 नए पॉजिटिव मिले, इससे शहर में मरीजों की संख्या बढ़कर 173 हो गई। कोरोना संकट के बीच भारतीय सेना ने 16 अप्रैल को होने वाली द्विवार्षिक कमांडर कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ाई। इसमें सेना प्रमुख एमएम नरवणे की अध्यक्षता में सीमा सुरक्षा समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी थी। उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को 50 लाख रुपए का बीमा कवर देने का ऐलान किया है। इसबीच, सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सरकार अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। डॉक्टर हमारे कोरोना वॉरियर्स हैं, उन्हें भी सुरक्षा दी जा रही है। डॉ. अपना घर छोड़कर होटलों में रुकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि पिछले 24 घंटे में देशभर में 773 नए संक्रमित मिले और 35 मरीजों की मौत हुई। अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 194 हो चुका है, इनमें से 401 मरीज ठीक भी हुए हैं। वहीं, covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक मंगलवार को देशभर में संक्रमण के 573 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 150 केस बढ़े, यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1018 हो गई। तमिलनाडु में 69, दिल्ली में 51, तेलंगाना मे 40, राजस्थान में 42 और मध्यप्रदेश में 34 रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

27 राज्य और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंचा कोरोना

राज्य कितने संक्रमित कितनी मौत कितने ठीक हुए
महाराष्ट्र 1018 64 70
तमिलनाडु 690 7 19
दिल्ली 577 9 16
केरल 336 2 71
आंध्रप्रदेश 314 4 5
तेलंगाना 404 12 45
राजस्थान 348 12 25
उत्तरप्रदेश 332 3 25
कर्नाटक 175 4 25
मध्यप्रदेश 312 21 21
गुजरात 179 14 25
जम्मू-कश्मीर 125 3 4
प.बंगाल 91 6 13
हरियाणा 143 2 31
पंजाब 99 8 14
बिहार 38 1 15
चंडीगढ़ 18 1 7
असम 28 0 0
लद्दाख 14 0 10
अंडमान-निकोबार 10 0 0
उत्तराखंड 31 0 4
छत्तीसगढ़ 10 0 9
हिमाचल प्रदेश 27 2 1
गोवा 7 0 0
ओडिशा 42 1 2
पुडुचेरी 5 0 1
मणिपुर 2 0 1
झारखंड 4 0 0
मिजोरम 1 0 0
अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
दादरा एवं नगर हवेली 1 0 0
त्रिपुरा 1 0 0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों से मिले आंकड़ों के मुताबिक हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल 5 हजार 194 मामले सामने आए हैं। 401 ठीक हुए हैं, जबकि 159 की मौत हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here