गुरुग्राम में दो दोस्तों पर एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर महिला मानेसर थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखनगर खंड में स्थित एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ महीने पहले उसकी दोस्ती पास के ही गांव एक युवक से हुई थी। 15 मई को युवक और उसके दोस्त उसे अपहरण कर अपने कमरे पर लेकर गए। डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद किशोरी घर पहुंची और पूरी बात परिजनों को बताई। परिजन पीड़िता को महिला मानेसर थाने पहुंचे। महिला मानेसर थाना प्रभारी मीना कुमारी ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक आरोपी गुरुग्राम और दूसरा महेंद्रगढ़ का रहने वाला है।

एसपीओ ने फंदा लगा खुदकुशी की

रेवाड़ी। एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) ने अपने घर पर बीती रात को पंखे से लटककर फांसी लगा ली। उसे रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके सुसाइड करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। वह रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाना में तैनात था। उसने एक साल पहले भी जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। जानकारी के अनुसार जिला के गांव मूंदी निवासी 40 वर्षीय परीक्षित चौहान नेवी से रिटायर होने के बाद दो साल पूर्व माडल टाउन थाना में एसपीओ के तौर पर भर्ती हुआ था। बताया जाता है कि वह अत्याधिक शराब पीने का आदी था। बीती रात 11 बजे वह अपने कमरे में सोने गया था। कुछ देर परिजनों ने खिड़ी से देखा तो वह पंखे से लटका हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here