यूपी पंचायत चुनाव : भाजपा ने कार्यकर्ताओं को बताया कैसे जीतेंगे ग्राम प्रधान का इलेक्शन 

यूपी में भले ही अभी पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान नहीं हुआ लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश की सत्ता संभाल रही भारतीय जनता पार्टी ने भी इसकी तैयारी में जुट गई है। पंचायत चुनाव के लिए भाजपा की फर्रुखाबाद में बैठक हुई।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के लिए एक बड़ी चुनौती है इसलिए चुनाव जीतने के लिए बूथ कमेटियों को चुस्त दुरस्त करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि समाज के छोटे छोटे वर्ग को पार्टी से जोड़कर जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत है। अमृतपुर, सलेमपुर और नवाबगंज मंडल की बैठक के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए।

अमृतपुर मंडल की बैठक एक एजूकेशन सेंटर में अनुराग सिंह की उपस्थिति में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत से लेकर विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना होगा जिससे लंबे समय तक पार्टी जनता की सेवा करने का कार्य करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा एवं बसपा की विचारधारा परिवारवाद एवं वंशवाद से प्रेरित है। सपा और बसपा नेताओं के परिवारों ने संपत्ति बनाने का काम किया है। मगर भाजपा ने देश बनाने का काम किया है। विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वह सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन के माध्यम से जनसेवा करने का अवसर मिलता है। नीरज अवस्थी, हिमांशु गुप्ता, भास्कर दत्त द्विवेदी ने भी विचार रखें। इस दौरान शिवांग रस्तोगी, विवेक सिंह अनिल अवस्थी, राजकुमार पांडेय, स्वदेश त्रिवेदी, संजीव अग्निहोत्री, पवन दीक्षित, अशोक कटियार आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here